Canter overturned after hitting a divider on Ganga Expressway three died on the spot गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा कैंटर, दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा कैंटर, दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक आठ महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Sun, 10 May 2026 09:38 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, हापुड़
share
गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा कैंटर, दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत

UP News: यूपी के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक आठ महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार रात करीब 12:15 बजे कैंटर में सवार पांच लोग बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सकतीया से पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। हापुड़ के सदरपुर टोल प्लाजा से जखेड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्स्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में अभिषेक की पत्नी 28 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी, लालाराम की पत्नी सावित्री देवी (32 वर्ष) और अभिषेक के आठ महीने के मासूम अभिजीत मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 साल किया पीछा, अब गंगा एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी से पकड़ा गया शार्प शूटर

हादसे में लालाराम और अभिषेक बुरी तरह घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस, थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव, सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार तथा सीओ स्तुति सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य कराते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा तक 37 KM लिंक रोड मंजूर, सफर सिर्फ 45 मिनट में

गंगा एक्सप्रेसवे में खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम

उधर, गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भी हादसा हो गया। संभल-बहजोई के बीच गांव बंजरपुरी अंडरपास के पास तड़के सवा तीन बजे के करीब तेज रफ्तार डीसीएम एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल सीएचसी बहजोई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर दावों की खुली पोल, कहीं नीलगाय, कहीं सांड ने कराए हादसे

गुरुवार को सुबह सवा तीन बजे करीब हुए हादसे में मृतक चालक की पहचान किशनवीर (31) पुत्र पातीराम निवासी गांव मनखेड़ा, खेड़ा भागुर, आगरा के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक डीसीएम काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते डीसीएम सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन के केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर यूपीडा की एंबुलेंस व पुलिस ने चालक को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।