yogi government takes action on misuse of government funds orders fir against executive engineer सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

आरोप है कि 13 अप्रैल 2017 से पांच फरवरी 2024 तक कार्यकाल के दौरान राकेश कुमार सिंह ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया और परियोजना स्वीकृति में निर्धारित प्रावधानों की अवहेलना करते हुए शासकीय धन का दुरुपयोग किया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश हो गया है।

Sat, 13 Sep 2025 01:19 PMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

उत्तर प्रदेश में सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर योगी सरकार ऐक्शन मोड में है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने सिद्धार्थनगर में तैनात रहे अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह के खिलाफ वित्तीय नियमों से छेड़छाड़ के मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया है। शासन ने विभागाध्यक्ष को 15.67 करोड़ के शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

आरोप है कि 13 अप्रैल 2017 से पांच फरवरी 2024 तक कार्यकाल के दौरान राकेश कुमार सिंह ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया और परियोजना स्वीकृति में निर्धारित प्रावधानों की अवहेलना करते हुए शासकीय धन का दुरुपयोग किया। उन्होंने बजट की अन्य मद संख्या 2711 (अनुरक्षण एवं मरम्मत) और 2245 (दैवीय आपदा) में व्यय कर 1567.33 लाख रुपये यानी करीब 15.67 करोड़ रुपये की देनदारी परियोजनाओं पर सृजित कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस को कमांडो जैसा चुस्त बनाने में जुटे IPS नवनीत सिकेरा, नया कोर्स तैयार

वित्तीय प्रावधानों के विपरीत इस कार्रवाई को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। शासन के संयुक्त सचिव सिद्धा शरण पाण्डेय ने प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर शासन को अवगत कराया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 15 शहरों के लिए गुड न्यूज, बनेंगे मॉडल बस स्टॉप; दो-दो चार्जिंग स्टेशन

वहीं यह आदेश जारी होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता के मामले में उनके खिलाफ गहराई से जांच और आगे की कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। वित्तीय नियमों के उल्लंघन को लेकर शासन के इस सख्त रुख से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों के बीच इस आदेश की चर्चा कर रहे हैं। संबंधित लोग इस पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।