आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, ड्राइवर की मौत; 3 दर्जन यात्री झुलसे
फिरोजाबाद में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। इस हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए।

UP News: यूपी के फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर है। सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक घायल युवती का शिकोहाबाद में इलाज चल रहा है।
एक बस कानपुर से यात्रियों को लेकर गुड़गांव के लिए जा रही थी। बस में करीब 4 दर्जन के आसपास यात्री थे। जब बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 43.300 के पास पहुंची ही थी कि तभी बस के आगे चल रहा डंपर अचानक से डिवाइडर से टकरा गया। उसके पीछे आ रही बस भी डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोग आग की लपटों के मध्य कूदते हुए अपनी जान बचाने के प्रयास करने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस के साथ ही अन्य थानों का फोर्स के साथ यूपीडा के कर्मी, एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसडीएम शिकोहाबाद डॉ गजेंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए।
इसी दौरान मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। सभी लोगों ने किसी तरह से बस में फंसे लोगों को आग के बीच से बाहर निकाला। आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। आग से झुलसे यात्रियों को तत्काल ही फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया। शिकोहाबाद में 15 घायलों को प्राथमिक उपचार देकर 14 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस बारे में थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि हादसे में अब तक चालक की मौत हो गई है। जबकि कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। वही एसडीएम का कहना है कि हादसे में चालक की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि कंडक्टर का इलाज जारी है।
इस बारे में थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि बालू से भरा डंपर डिवाइडर से टकरा गया। उसके पीछे आती हुई लग्जरी बस डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। जिसमें करीब 3 दर्जन लोग आग से झुलस गए है। सभी घायलों को शिकोहाबाद, फतेहाबाद इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिसमें चालक की मौत हो गई है। अन्य का इलाज चल रहा है। वही एसडीएम शिकोहाबाद डॉ गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में चालक, कंडक्टर की मौत हुई है।
बस में आग से हुए घायल
घायल हुए लोगों में दिलीप (27) पुत्र रामकरण निवासी ललौली जिला फतेहाबाद, सुंदर लाल (35) पुत्र मिर्जा निवासी परासन थाना आटा जिला जालौन, मायादेवी (50) पत्नी विजय कुमार निवासी कानपुर, आस्था (35) पुत्री अतुल त्रिपाठी निवासी बिठूर कानपुर, मुकेश (35) कुमार पुत्र गंगा सागर निवासी लाल बगला जसपुर वृंदावन, पप्पू (30) पुत्र बाबू सिंह निवासी ललौली फतेहाबाद, नीलम (30) पत्नी राजीव सिंह, संजय (35) पुत्र अमर सिंह, पूनम (30) पत्नी संजय, यूवी, सोनू निवासीगण भकरईया थाना अजीतमल औरैया अनिल (24), सत्यभान (16) पुत्रगण सिपाही लाल, शांति (45) देवी पत्नी सिपाही लाल निवासी गुड़गांव हरियाणा, रंगोली (40) पत्नी शिवकुमार, राखी (35) पत्नी सतीश निवासी मुंगिसपुर कानपुर, शिवम (23) पुत्र हरिशंकर निवासी कृष्ण नगर बलिया, अभिषेक यादव (30) पुत्र भूरा सिंह निवासी डेरापुर कानपुर देहात, सत्यम विश्नोई (30) पुत्र राकेश निवासी तिलक नगर औरैया, पूजा रावत (35) पत्नी विजय निवासी सफीपुर जिला उन्नाव, मन्नत (9) पुत्री कमल, वेद (12) पुत्र कमल, गोविंदी पत्नी गोपाल निवासीगण कानपुर हैं।




साइन इन