Bulldozers were used on the homes of Mithun murder suspects in UP Barabanki and seven houses were demolished यूपी में मिथुन के हत्यारोपियों के घरों पर चला बुल्डोजर, 7 मकान ढहाए गए; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में मिथुन के हत्यारोपियों के घरों पर चला बुल्डोजर, 7 मकान ढहाए गए; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

यूपी के बाराबंकी जिले में मिथुन हत्याकांड के आरोपियों पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। सात मकान ढहा दिए गए हैं। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप रहा। उधर पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा है।

Mon, 9 March 2026 10:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में मिथुन के हत्यारोपियों के घरों पर चला बुल्डोजर, 7 मकान ढहाए गए; कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

UP News: यूपी के बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के शुक्रवार की रात युवक मिथुन की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस व प्रशासन ने सोमवार को हत्यारोपियों के मकानों को बुल्डोजर से ढहा दिया। कार्रवाई में कच्चे पक्के सात मकान ढहाए गए हैं। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप रहा। उधर पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है।

लखनऊ जनपद के महिगावां थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर निवासी मिथुन रावत पुत्र छविनाथ की छह मार्च की रात कुर्सी थाना क्षेत्र में मदारपुर गांव के पास धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। शव सात मार्च की सुबह घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिला था। मृतक के शरीर पर करीब 13 बार हमला किये जाने की पीएम रिपोर्ट में कही जा रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया था।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि हत्यारोपियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बना कर रह रहे हैं। इस पर सोमवार की सुबह स्थानीय राजस्व प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर आरोपियों के गांव कुर्सी थाना के दुर्रीपुरवा पहुंची। राजस्व कर्मियों ने जमीन की नापजोख शुरू की तो आरोपियों के परिजनों ने घरों का सामान समेटना शुरू किया। कुछ ही घंटों में ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लाद कर आरोपी के परिजन चले गए। एक-एक कर ढहा दिये गए सात मकान: राजस्व कर्मियों की नापजोख में आरोपियों के मकान सरकारी जमीन पर पाए गए। जिसके बाद नायब तहसीलदार अंकित पांडेय, कानूनगो कैलाश बहादुर, लेखपाल सर्वेश कुमार, प्रिंस शर्मा, अरविंद वर्मा, क्षितिज तिवारी व कुर्सी थाना के प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह की मौजूदगी में सभी सात आरोपियों के कच्चे व पक्के सात मकानों को बुल्डोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी में गांव-गांव हाई-स्पीड इंटरनेट, एक लाख से अधिक रोजगार, हिंदुजा ग्रुप से यो

मिथुन हत्या कांड में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। सात आरोपियों को जेल भेजा गया है जबकि हत्याकांड में शामिल किशोर को बाल सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है। लखनऊ जनपद के मड़ियांव थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा मजरे सुभान नगर निवासी मिथुन रावत पुत्र छविनाथ की हत्या के मामले में पिता छविनाथ में छह लोगों को नामजद किया था। जांच में दो और लोग इस हत्याकांड में शामिल पाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंदूरदान के बाद क्यों भड़की दुल्हन? 7 फेरे लेने से किया इनकार; मंडप में विवाद
ये भी पढ़ें:दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; अनोखी बारात

कुर्सी रोड पुलिस ने मिथुन की हत्या कांड के आरोपी अयान पुत्र भटरी उर्फ रहीश, मो. आमिर पुत्र कुर्बान अली निवासी मुल्ला टोला मजरे कुर्सी थाना कुर्सी, अरबाज पुत्र रिजवान, मो. जावेद पुत्र नूर मोहम्मद, अरमान पुत्र रिजवान, इरफान उर्फ अघोरी पुत्र जाहिद अली व रिजवान पुत्र अजीज निवासी ग्राम दुर्री पुरवा मजरे कुर्सी थाना कुर्सी को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल बाल अपचारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है जबकि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह अयोध्या भेजा गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत राम कनौजिया ने बताया कि आरोपियों के कच्चे पक्के सात मकान ढहा गए हैं। सात आरोपियों को जेल भेजा गया है। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह में रखा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।