bulldozers were used at dawn in rampur district two dargahs removed for highway widening यूपी के इस जिले में भोर में चले बुलडोजर, हाइवे चौड़ीकरण की जद में आईं दो दरगाहें हटाई गईं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में भोर में चले बुलडोजर, हाइवे चौड़ीकरण की जद में आईं दो दरगाहें हटाई गईं

सोमवार तड़के करीब तीन बजे रामपुर में नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी और खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। मुख्य चौराहे और केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। 

Tue, 21 April 2026 01:58 PMAjay Singh संवाददाता, रामपुर
share
यूपी के इस जिले में भोर में चले बुलडोजर, हाइवे चौड़ीकरण की जद में आईं दो दरगाहें हटाई गईं

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में प्रशासन ने सोमवार तड़के बुलडोजर कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दो दरगाहों को वहां से हटा दिया गया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात हुईं तैयारियों के बाद तड़के की गई इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई का लोगों को तब पता चला, जब वे सोकर उठे।

सोमवार तड़के करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी और खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजर कार्रवाई करते हुए दरगाह को हटा दिया गया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फ्लैट्स की कीमत 15% तक घटाएगा आवास विकास, बढ़ेंगे प्लॉट के रेट

इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह हटाई गई।यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी। हाल ही में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच
ये भी पढ़ें:कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश

चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर पहले ही लाल निशान लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिह्नीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था। अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। रामपुर के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।