Bulldozer showered flowers on Lord Parshuram Shaurya Yatra in Meerut, Sangeet Som and several leaders participated भगवान परशुराम शौर्ययात्रा में बुलडोजर से पुष्पवर्षा, उमड़ी, भीड़; संगीत सोम समेत कई नेता हुए शामिल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भगवान परशुराम शौर्ययात्रा में बुलडोजर से पुष्पवर्षा, उमड़ी, भीड़; संगीत सोम समेत कई नेता हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  भगवान परशुराम की शौर्ययात्रा में बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। इस यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि शहर की सड़कें जय श्री राम और भगवान परशुराम के उद्घोष से गूंज उठीं। संगीत सोम समेत कई नेता शामिल हुए।

Sun, 19 April 2026 08:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भगवान परशुराम शौर्ययात्रा में बुलडोजर से पुष्पवर्षा, उमड़ी, भीड़; संगीत सोम समेत कई नेता हुए शामिल

UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के केंद्र मेरठ में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि शहर की सड़कें जय श्री राम और भगवान परशुराम के उद्घोष से गूंज उठीं। इस बार शौर्य यात्रा में उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका बुलडोजर विशेष आकर्षण रहा। झांकियों के साथ चल रहे बुलडोजरों से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने सबका ध्यान खींचा। संगीत सोम समेत कई नेता शामिल हुए।

​भगवान परशुराम की यह शौर्य यात्रा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई। यहां से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों के लिए रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश कर यात्रियों का अभिनंदन किया। झांकियों के साथ चल रहे छह बुलडोजरों से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने सबका ध्यान खींचा। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई भगवान परशुराम की भक्ति में सराबोर नजर आया।

सामाजिक संगठनों ने दिया एकता का संदेश

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से निकाली गई शौर्य यात्रा का आयोजन युवा ब्राह्मण सेवा समाज समिति के नेतृत्व में समस्त ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समाज और सनातन धर्म के बैनर तले किया गया। यात्रा संयोजक मनीष पहलवान और अरविंद शर्मा ने लोगों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। मनीष पहलवान ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि न्याय और धर्म के प्रतीक हैं। शौर्य यात्रा का उद्घाटन केसी त्यागी पूर्व सांसद राज्यसभा, ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक गाजियाबाद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया। यात्रा चौधरी चरण सिंह विवि से प्रारंभ होकर तेजगढ़ी चौराहा, गढ़ रोड अम्बेडकर डिग्री कॉलेज, नई सड़क के सामने से होते हुए वैशाली कॉलोनी, सोहराबगेट बस अड्डा होते हुए गांधी आश्रम चौराहे से होकर दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर पर सम्पन्न हुई।

युवाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें उन्हें फरसा के साथ दर्शाया गया। इसके साथ ही युवाओं ने भी पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन कर शौर्य और पराक्रम का संदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गन्ना समितियों में महिलाओं को रोजगार के लिए निशुल्क जगह, योगी सरकार का फैसला
ये भी पढ़ें:भाजपा नारी को ‘नारा’ बनाना चाहती थी, अखिलेश यादव ने जमकर साधा निशाना
ये भी पढ़ें:यूपी में जिला पंचायत के लिपिक का रुपये लेते वीडियो वायरल, कार्रवाई के निर्देश

​दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर विवेक रस्तोगी महानगर अध्यक्ष भाजपा, कमल दत्त शर्मा पूर्व प्रत्याशी भाजपा, केशव गोयल, आलोक सिसोदिया, डॉ रश्मि, धर्मेंद्र भरद्वाज, नमिता भारद्वाज, अजय भराला, आलोक सिसौदिया, अनुज कौशिक, प्रशांत भारद्वाज, पंडित विकास कौशिक, पंडित दीपक शर्मा, रंजन शर्मा, गौरव शर्मा, सोनू पंडित, अमित पंडित, विश्वास त्यागी, आशीष चौरसिया, पंडित तरुण शर्मा, राकेश गौड़, विवेक गौड़, अनिल शर्मा, अश्वनी कौशिक, प्रशांत भारद्वाज, नितीश भारद्वाज, मोनू त्यागी, गौरव दत्त, संदीप पाराशर मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।