Bulandshahr innocent child drowned in a pit filled with water mother also got stuck in the swamp अब बुलंदशहर में गड्ढे में भरे पानी में डूबा मासूम, बचाने कूदी मां भी दलदल में फंसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब बुलंदशहर में गड्ढे में भरे पानी में डूबा मासूम, बचाने कूदी मां भी दलदल में फंसी

बुलंदशहर में मां के साथ ननिहाल आए 2 वर्षीय मासूम की घर के सामने ही सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे को बचाने के चक्कर में मां भी दलदल में डूब गई। वह बीमार पिता को देखने के लिए अपने मायके आई थी।

Mon, 23 Feb 2026 10:38 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बुलंदशहर
share
अब बुलंदशहर में गड्ढे में भरे पानी में डूबा मासूम, बचाने कूदी मां भी दलदल में फंसी

यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ में मां के साथ ननिहाल आए 2 वर्षीय मासूम की घर के सामने ही सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की मां बीमार पिता को देखने के लिए अपने मायके आई थी। काफी देर बाद मासूम को पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। मासूम की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

स्याना थाना क्षेत्र के गांव खाद मोहन नगर के रहने वाले अंजलि अपने दो साल के बेटे गगन के साथ बीमार पिता सुनील को देखने के लिए अपने मायके गांव भड़कऊ आई थी। परिजन ने बताया कि मृतक के नाना सुनील की काफी दिनों से हालत खराब चल रही था। शनिवार की शाम करीब 4 बजे अंजलि गांव भड़कऊ पहुंची थी और बीमार पिता का हाल-चाल ले रही थी। एक घंटे बाद ही गगन खेलते-खेलते आंखों से ओझल हो गया। सुनील के घर के सामने ही नहर की पटरी के समीप सिंचाई विभाग की जमीन के गड्ढे में काफी दिनों से पानी भरा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर देहात में गड्ढ़े में गिरे बाइक सवार की मौत,रात भर कीचड़ में फंसा रहा युवक

मासूम गगन गड्ढे के पानी में गिर गया। परिजनों उसे आसपास के घरों में तलाश कर रहे थे। थोड़ी देर बाद गगन पानी में उतराता हुआ मिला। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर स्याना के अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से लापरवाही कर सड़क पर गड्ढे खोदने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों में इसकों लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में गई किशोरी का अपहरण, युवकों ने चलती पिकअप में किया गैंगरेप

मासूम को बचाने कूदी मां भी दलदल में फंसी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का गंदा पानी सड़क किनारे गड्ढे में भरा रहता है, जिससे वहां दलदल बन गई है और ऊपर घास उग आई है। गगन को पानी में उतराता हुआ देख उसकी मां अंजलि दलदल में कूद गई। बेटे को बचाने के चक्कर में वह भी दलदल में फंस गई और डूबने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद मां बेटे को बाहर निकाला गया। बेटे की जान बचाने को मां ने अपनी जान की बाजी लगा दी लेकिन अफसोस गगन की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों ने गिलास में पटाखा रखकर फोड़ा, गले में टुकड़ा धंसने से महिला की मौत

इस गड्ढे में पहले भी हो चुके हैं हादसे

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढे में पानी और दलदल में फंसने से अब तक कई पशुओं की मौत हो चुकी है। बीते 6 माह पहले गांव निवासी तारावती का बछड़ा, एक बेसहारा गोवंश की दलदल में फंसने से मौत हुई थी। दलदल में वाहन पलटने से हादसे हुए हैं।

दिल्ली, कानपुर समेत कई जिलों में ऐसे हादसे में बचुके हैं जानलेवा

इससे पहले कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गई थी। जहां रातभर फंसे रहने से बिजली कर्मी की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली में दो, ग्रेटर नोएडा में एक और मेरठ में एक की ऐसी ही दुर्घटना में जान चली गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।