Women s Protest March Against Nari Shakti Vandan Act in India नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

Bulandsehar News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

Wed, 22 April 2026 07:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा

जनपद में बुधवार को कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर विपक्ष की कथित महिला विरोधी सोच के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जन आक्रोश यात्रा काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क से शुरू होकर अस्पताल रोड होते हुए अंसारी रोड चौराहे स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां कांग्रेस एवं विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यात्रा का समापन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस और उसके समर्थक दलों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वाले और महिलाओं के अधिकारों को छीनने का प्रयास करने वाले दलों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई महिलाओं के 33 प्रतिशत अधिकार की है और उन्हें यह अधिकार मिलना ही चाहिए।खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की मां-बहनों के स्वाभिमान पर आघात है। जब तक हर महिला को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, भाजपा महिला मोर्चा संघर्ष जारी रखेगा।नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। विपक्ष का विरोध उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। आज की नारी जागरूक है और अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह तैयार है।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह, सभासद बबीता सिंह, रीता लोधी, पूजा गुप्ता, प्रवेश कौशिक, मंजू, शोभा सिंह, पूनम चौधरी, सुमन शुक्ला, डॉली, रीना, दामिनी गौड़, दिव्या अग्रवाल, माधुरी, अनुराधा तौमर, गीता, बबीता तंवर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।