Peace Committee Meeting Ahead of Eid ul-Azha and Ganga Dussehra कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई

Bulandsehar News - कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई

Sat, 23 May 2026 07:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई

आगामी ईद उल अजहा, गंगा दशहरा समेत अन्य पर्वों को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने की। बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि ईद उल अजहा पर सार्वजनिक स्थानों और खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। कुर्बानी के अवशेषों को गहरे गड्ढों में दफनाने और तत्काल साफ-सफाई कराने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सड़क पर नमाज अदा नहीं करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कहा गया कि सभी धार्मिक स्थलों और गंगा दशहरा मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पूरे जनपद में ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी। खाद्य विभाग को त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई

गंगा स्नान में सुरक्षा पर विशेष जोर

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान कराया जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान के लिए आने पर रोक लगाने और नावों में क्षमता से अधिक लोगों को सवार नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही गैर परंपरागत कार्यक्रमों और सड़क पर आयोजन नहीं करने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील मार्गों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

साफ-सफाई, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

डीएम ने नगर निकायों को विशेष सफाई अभियान चलाने, पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, नमाज स्थलों और गंगा दशहरा मेले में पानी के टैंकर व वैकल्पिक जनरेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, गोताखोरों और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों को कवर करने और बिजली लाइनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।