नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने का आह्वान
Bulandsehar News - नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने का आह्वाननारी शनारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने का आह्वानक्ति वंदन अधिनियम अभियान को सफल बनाने

भारतीय जनता पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोंम रहे। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप एवं क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी भी मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक हितेश गर्ग ने किया। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पदयात्रा, लेखन कार्य, दीवार सिग्नेचर अभियान, मिस्ड कॉल अभियान, स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेस वार्ता एवं नारी शक्ति विजय दौड़ जैसे आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियों को सूचीबद्ध कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।जिलाध्यक्ष
विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में महिला शक्ति को नई पहचान और मजबूती देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रत्येक महिला के आत्मविश्वास, भागीदारी और नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि,उषा बंसल, रीता लोधी, दिवाकर सिंह, कुलदीप चौधरी, संतोष राजपूत, गौरव मित्तल, दामिनी गौड़, मोहित मावी, ऋषभ पंडित, पुष्कर सिंह,अभिनव वर्मा ,पूजा गुप्ता, कल्पना वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन