Historic Women s Empowerment Act 33 Participation in Indian Democracy अधिनियम विकसित भारत 2047 संकल्प को गति देने वाला है: नीरा यादव, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
More

अधिनियम विकसित भारत 2047 संकल्प को गति देने वाला है: नीरा यादव

हजारीबाग में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम का आयोजन हुआ। भाजपा ने एक विशाल महिला पदयात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ सांसद मनीष जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं के विकास और इस अधिनियम के महत्व पर चर्चा की गई। यह कदम भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देगा।

Mon, 13 April 2026 08:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
अधिनियम विकसित भारत 2047 संकल्प को गति देने वाला है: नीरा यादव

हजारीबाग वरीय संवाददाता भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हजारीबाग में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारीबाग के झंडा चौक स्थित सांसद सेवा कार्यालय से जागरूकता के उद्देश्य से एक विशाल महिला पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। हाथों में तख्तियां और भाजपा का झंडा थामे हजारों महिलाओं का यह काफिला शहर के मुख्य मार्ग झंडा चौक, मेन रोड, पैगोडा चौक, गुरु गोविंद सिंह रोड और अन्नदा चौक से होते हुए नगर प्रेक्षागृह पहुंचा, जहां आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में इस अधिनियम के दूरगामी प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लाभार्थी से नीति निर्माता की ओर बढ़ेंगी महिलाएं'

इस पदयात्रा को रवाना करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस अधिनियम को विकसित भारत के निर्माण में एक युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह कानून महिलाओं को महज एक वोटर से आगे बढ़ाकर नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दे शासन की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर होंगे। नारी शक्ति, बंदन महिला सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला इकाई द्वारा नगर भवन हजारीबाग में जिला उपाध्यक्ष रेणुका शाहू जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरा यादव, पूर्व मंत्री व विधायक कोडरमा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव सुनीता सिंह उपस्थित हुए ।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू व जिला मंत्री मनोरमा राणा के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मंजू नंदनी द्वारा की गई।महिलाओं के स्वर्णिम युग की शुरुआत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ताहजारीबाग। भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक मजबूती देते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक निर्णायक कदम के रूप में सामने आया है।भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता (हजारीबाग) ने इस कदम को महिलाओं के स्वर्णिम युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिला-नेतृत्व वाले विकास की नई दिशा तय करने वाला परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में 543 सांसदों में से केवल 74 महिलाएं हैं, जो लगभग हर सात में एक है। लेकिन आगामी परिसीमन और 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद यह संख्या बढक़र 816 में से 269 तक पहुंच जाएगी। इसी तरह राज्य विधानसभाओं में आज जहां करीब 390 महिला विधायक हैं, वहीं यह संख्या बढक़र 2,041 तक पहुंचने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है संसद : मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बताई खूबियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।