40 families threaten to migrate after dispute over idol placement in Bijnor बिजनौर में मूर्ति रखने को लेकर विवाद, इस बिरादरी के 40 परिवारों ने पलायन की दी चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजनौर में मूर्ति रखने को लेकर विवाद, इस बिरादरी के 40 परिवारों ने पलायन की दी चेतावनी

बिजनौर में  चमुंडा देवी मंदिर में मूर्ति रखने और पुलिस के हटवाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के करीब 40 परिवार ने मूर्ति स्थापित न होने पर धर्म परिवर्तन व गांव से पलायन की चेतावनी दी है। विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।

Sun, 15 Feb 2026 10:15 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बिजनौर
share
बिजनौर में मूर्ति रखने को लेकर विवाद, इस बिरादरी के 40 परिवारों ने पलायन की दी चेतावनी

यूपी के बिजनौर के थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांव सैदपुरा नाईपुरा में शनिवार रात चामुंडा देवी मंदिर में मूर्ति रखने और पुलिस के हटवाने को लेकर विवाद हो गया। गांव के करीब 40 परिवार ने मूर्ति स्थापित न होने पर धर्म परिवर्तन व गांव से पलायन की चेतावनी दी है। विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चामुंडा देवी मंदिर पर लोगों द्वारा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिर में पहले मूर्ति स्थापित नहीं थी। कुछ ग्रामीणों द्वारा मूर्ति रखने का प्रयास किया गया था, जिसे ग्रामीणों द्वारा ही हटाया गया है। किसी भी पक्ष को नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा नाईपुरा में निवासी राकेश पाल ने शनिवार की रात डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ ग्रामीण मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कर रहे थे। पुलिस ने इसे नई परंपरा बताते हुए मूर्ति को दूसरी जगह रखवा दिया। मूर्ति हटाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और हंगामा किया। सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत के कारण मूर्ति बाहर रखी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए पोस्टर

पुलिस पर मूर्ति हटवाने का आरोप

उनका दावा है कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने मूर्ति को हटवा दिया, जिससे लोगों में रोष है। उधर, ग्रामीण नरपाल सिंह, संजय पाल, भागेश देवी, मंजू, गुड्डी और विमलेश सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मूर्ति को पहले वाली जगह पर स्थापित नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

आरोपितों पर एक्शन न होने पर धर्म परिवर्तन कर लेंगे ग्रामीण

उन्होंने कहा कि गांव में पाल समाज और वाल्मीकि समाज के करीब 40 परिवार रहते हैं, जो मजबूरी में धर्म परिवर्तन और पलायन करने पर विचार कर सकते हैं। वहीं, शिकायतकर्ता राकेश और उनकी पत्नी ओमवती का कहना है कि पहले मंदिर में मूर्ति नहीं थी। शनिवार शाम कुछ लोग नई मूर्ति स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

गांव में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गई। आला अधिकारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए पोस्टर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।