Brijbhushan Sharan Singh supported worker protest, what did he say on daughter will Shalini contest elections from Noida बृजभूषण ने मजदूरों के आंदोलन का किया समर्थन, बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर क्या बोले?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बृजभूषण ने मजदूरों के आंदोलन का किया समर्थन, बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने  नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का समर्थन किया। इनकी मजदूरी सम्मानजनक नहीं है। इतने में आदमी जी भी नहीं सकता है। वहीं अपनी बेटी शालिनी सिंह के नोएडा से चुनाव लड़ने पर भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी बात रखी।

Tue, 14 April 2026 03:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बृजभूषण ने मजदूरों के आंदोलन का किया समर्थन, बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

यूपी के कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मजदूरों के मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने नोएडा में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का समर्थन किया। बोले, मजदूरों की मजदूरी कम है। गांव छोड़कर जाने वाले मजदूरों का इतने पैसे में गुजारा नहीं हो पाता है। कमरा, भोजन और इलाज के लिए मजदूरी भी कम है। इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। इनकी मजदूरी सम्मानजनक नहीं है। इतने में आदमी जी भी नहीं सकता है। वहीं अपनी बेटी शालिनी सिंह के नोएडा से चुनाव लड़ने पर भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी बात रखी।

इससे पहले बृज भूषण शरण सिंह ने नंदिनीनगर महाविद्यालय में 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। इस मौके पर थारू समाज के लड़के और लड़कियों ने सांस्कृतिक एवं योग से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। नंदिनीनगर मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बृजभूषण ने कहा कि आज देश की नदियां गंदी है। आज नदियां में नहाने लायक नहीं है। पहले लोग तैराकी किया करते थे। गांव के लोग भी तैराकी करते थे। हमने भी तालाबों में तैरना सीखा है। आज नदियां गंदी है इस वजह से नहीं होती तैराकी, नदियों में तैरना संभव नहीं है। तैराकी हमें संतुलन बनाना सिखाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने कोई सपोर्ट…, कविता से चर्चा में आई बेटी के बारे मे बोले बृजभूषण शरण सिंह

बेटी शालिनी सिंह के नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज किया

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह में अपनी बेटी शालिनी सिंह के नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह बात गलत है, ये आप लोग कह रहे हैं। बृजभूषण ने मीडिया पर ही शालिनी को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए बृजभूषण ने कहा कि वह हमेशा जिम्मेदारी के साथ बोलते हैं। उन्होंने कहा है तो पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में फिर पथराव और तोड़फोड़, दूसरे दिन भी प्रदर्शन; तनाव कायम
ये भी पढ़ें:मजदूरों के बाद सड़क पर उतरीं नोएडा की मेड्स, इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बवाल के बाद योगी सरकार का श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला

आपको बता दें कि नोएडा में हुए बवाल के बाद योगी सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिश पर सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम वृद्धि का ऐलान किया है। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। नोएडा-गाजियाबाद, नगर निगमों वाले शहरों और प्रदेश के अन्य जिलों के लिए बढ़ी हुई अंतरिम दरें तय कर दी गई हैं। इससे कम सैलरी कंपनियां नहीं दे सकेंगी। इन्हें एक अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले में राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल, खतौनी और अन्य कागजात ऑनलाइन मिलेंगे
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।