सुहागरात से पहले अचानक दुल्हन लापता, ससुराल में मच गया हड़कंप; दूल्हे को मिली तो ..
यूपी के बिजनौर में विदा होकर ससुराल पहुंची एक दुल्हन सुहागरात से पहले ही लापता हो गई। ससुराल में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने रात में ही दुल्हन को तलाश तो लिया, लेकिन दूल्हे ने उसे रखने से इनकार कर दिया।

यूपी के बिजनौर में शादी के बाद सोमवार को ससुराल पहुंची दुल्हन सुहागरात से पहले ही लापता हो गई, जिससे ससुराल में हड़कंप मच गया। दूल्हे ने रात में ही दुल्हन को तलाश तो लिया, लेकिन दूल्हे ने उसे रखने से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा, लेकिन किसी भी पक्ष कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की उसके मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया।
नहटौर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को बारात गई थी। शादी की रस्में हुईं, दुल्हन विदा होकर सोमवार अलसुबह ससुराल भी पहुंच गई। दिनभर ससुराल में कार्यक्रम चलता रहा, जिसके बाद दुल्हन आराम करने कमरे में चली गई। बताया जाता है कि शाम को दुल्हन अपने कमरे से लापता हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।
ससुराल पक्ष ने उसके मायके वालों को जानकारी दी और दुल्हन की तलाश में जुट गए। बताया जाता है कि देर रात में दुल्हन को पास के गांव से ही तलाश लिया गया। मगर दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
मंगलवार को मामला नहटौर थाने पहुंचा, जहां दूल्हा पक्ष अपनी बात पर अड़ा रहा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है, अगर कोई शिकायत आती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन