groom broke off the marriage on the third day of shadi, police took action on the bride complaint दूल्हे ने तीसरे दिन ही तोड़ दी शादी, दुल्हन की शिकायत पर ऐक्शन आई पुलिस, फिर.., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हे ने तीसरे दिन ही तोड़ दी शादी, दुल्हन की शिकायत पर ऐक्शन आई पुलिस, फिर..

दूल्हे ने तीसरे दिन ही शादी तोड़ दी। दूल्हे की इस करतूत से दुखी दुल्हन ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आई। पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मामला दर्ज किया है।

Tue, 2 Dec 2025 05:49 PMDeep Pandey एजेंसी
share
दूल्हे ने तीसरे दिन ही तोड़ दी शादी, दुल्हन की शिकायत पर ऐक्शन आई पुलिस, फिर..

यूपी के सुलतानपुर निवासी दूल्हे ने निकाह के तीसरे दिन ही शादी तोड़ दी। दूल्हे की दुल्हन को तीन तलाक बोलकर विवाह विच्छेद कर दिया। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। भिवंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भिवंडी पुलिस ने मंगलवार बताया कि 25 वर्षीय पीड़ित महिला ठाणे जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, 19 अक्तूबर 2025 को मोहम्मद राशिद से उसकी शादी हुई। शादी और सुल्तानपुर जिले में उसके गांव नन्हुई जाने के तुरंत बाद उसे ससुराल वालों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। ससुराल वाले शादी में मिले उपहारों से संतुष्ट नहीं थे और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।

महिला के अनुसार, उसके परिवार ने उसे सोने की एक अंगूठी, घड़ी और घरेलू सामान दिया था। इनमें अलमारी, बेड, सोफा सेट, रेफ्रिजरेटर, एसी, वॉशिंग मशीन और मिक्सर शामिल था, लेकिन ससुराल वाले इन चीजों से खुश नहीं थे। महिला ने आरोप लगाया कि अंतत: उसके पति ने 21 अक्टूबर को प्रतिबंधित 'तीन तलाक' बोलकर उससे शादी तोड़ दी और उसके साथ मारपीट भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरेली और कानपुर के लिए 2 बड़ी परियोजनाएं, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी
ये भी पढ़ें:अब यूपी के हर मंडल में होगा ये सेंटर, योगी की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति, उसके माता-पिता और दो बहनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा दहेज निवारण अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया, जो तीन तलाक को अपराध बनाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।