Bride fails to arrive, causing chaos; groom searches for another match; marries another woman दुल्हन नहीं पहुंची तो मची खलबली, दूल्हे ने तलाशा दूसरा रिश्ता; दूसरी लड़की से रचाई शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन नहीं पहुंची तो मची खलबली, दूल्हे ने तलाशा दूसरा रिश्ता; दूसरी लड़की से रचाई शादी

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दुल्हन नहीं पहुंचने पर समारोह में खलबली मच गई।  दूल्हे और रिश्तेदारों ने दूसरा रिश्ता तलाशा। इसके बाद दूल्हे दूसरी लड़की से शादी कर ली। यह घटना शमसाबाद क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में  हुई।

Tue, 4 Nov 2025 05:04 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दुल्हन नहीं पहुंची तो मची खलबली, दूल्हे ने तलाशा दूसरा रिश्ता; दूसरी लड़की से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विवाह की सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद जब कन्या पक्ष समय पर नहीं पहुंचा, तो शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन नहीं पहुंचने पर खलबली मच गई। अंततः दूल्हे और रिश्तेदारों ने दूसरा रिश्ता तलाश किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की सलाह पर दूल्हे ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली। यह घटना शमसाबाद क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में रविवार को हुई।

दरअसल, शमसाबाद क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में रविवार को शादी का कार्यक्रम था। पूरे इंतजार के बावजूद जब कन्या पक्ष नहीं पहुंचा, तो बारातियों और परिजनों में हड़कंप मच गया। विवाह की सभी तैयारियों के बीच कन्या पक्ष के लोगों के न आने पर रिश्तेदारों ने दूसरी लड़की से शादी करा दी। नाते-रिश्तेदारों के मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। अंत में दूसरी लड़की से विवाह कराकर हंसी-खुशी विदा करा दिया गया।

डेट बढ़ाने के लिए तैयार नहीं थे लड़के वाले

एटा के अलीगंज की रहने वाले लड़की पक्ष के लोगों ने एक गमी होने के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बात कही लेकिन लड़के वाले तैयार नहीं हुए। लड़की वालों को यहां गेस्ट हाउस में आना था। रविवार को काफी इंतजार के बाद भी कन्या पक्ष के लोग नहीं आए तो खलबली मच गई। दूल्हे और नाते-रिश्तेदारों ने संपर्क साधा तो उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। इधर, वर पक्ष ने सभी तैयारियां पूरी होने का हवाला भी दिया लेकिन तैयार नहीं हुए। सूचना पर पुलिस भी गेस्ट हाउस पहुंची लेकिन कोई बात नहीं बनी। अंत में रिश्तेदारों ने जान पहचान की एक लड़की से विवाह की बात की तो वह राजी हो गई। सोमवार को दोनों का विवाह कराया गया। यह अनोखी शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले 750 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार कराने जा रही यह काम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।