Rinku Singh and Priya Saroj got engaged, Akhilesh Jaya Bachchan and many other celebrities attended रिंकू सिंह-प्रिया सरोज ने की सगाई, आशीर्वाद देने अखिलेश-जया बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं; देखें PHOTOS, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज ने की सगाई, आशीर्वाद देने अखिलेश-जया बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं; देखें PHOTOS

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार को लखनऊ के सेंट्रल होटल में बड़े धूमधाम से संपन्न हुई। इस खास मौके पर अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राजीव शुक्ला और कई दिग्गज नेता और खास मेहमान शामिल हुए।

Sun, 8 June 2025 03:20 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज ने की सगाई, आशीर्वाद देने अखिलेश-जया बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं; देखें PHOTOS

भारतीय क्रिक्रेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखऊ के सेंट्रल हाल में संपन्न हुई। दोनों ही परिवार के अलावा इस शादी में अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल होटल में सगाई के लिए 15 कमरे बुक थे। इसमें 5 कमरे रिंकू सिंह के परिवार व दोस्तों के लिए थे। रिंग सेरेमनी में 300 खास मेहमानों को न्योता था। इस दौरान सिक्योरिटी के भी खास इंतजाम थे। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह

बल्लेबाज रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रविवार को लखनऊ के सेंट्रल होटल में आयोजित हुआ। अपनी रिंग सेरेमनी में प्रिया सरोज ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था। जबकि क्रिकेटर रिंकू सिंह ने डिजाइनर कुर्ता और पजामा पहना हुआ था। रिंग सेरेमनी में सपा के नेता रामगोपाल वर्मा, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद जिया उर्रहमान बर्क, सांसद धर्मेंद्र यादव और बीसीसीआई के राजीव शुक्ला समेत कई हस्तियां शामिल हुए।

rinku singh priya saroj

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई समारोह कार्यक्रम पंडित उमेश त्रिवेदी ने कराया। इस दौरान दोनों की वरीक्षा की रस्म भी हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान होटल के चप्पे-चप्पे पर सिक्योरिटी तैनात रही।

rinku singh priya saroj
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सगाई की अंगूठी पहनते ही छलकी प्रिया सरोज आंखें, सांसद को रिंकू सिंह ने संभाला

वहीं, रिंकू सिंह सगाई से पहले मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उनकी छोटी बहन नेहा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें नेहा, रिंकू और एक अन्य मंदिर के पास खड़े दिखे थे।

Rinku Singh and Priya Saroj got engaged, Akhilesh, Jaya Bachchan and many other celebrities attended, see photos

रिंग सेरेमनी के दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। मेहमानों को स्पेशल पास दिया गया था। जिसमें बारकोड स्कैनिंग सिस्टम लगा था। जिसे स्कैन करने के बाद ही एंट्री मिली। होटल के आसपास भी चाक चौबंद की व्यवस्था थी।

Rinku Singh and Priya Saroj marriage

बता दें कि जनवरी महीने से ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि तब डेट फाइनल नहीं हो पाई थी। हालांकि बाद में प्रिया सरोज के पिता और तीन बार सांसद रह चुके तूफानी सरोज ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रिंकू और प्रिया दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। प्रिया की सहेली के पिता के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों परिजनों के रजामंदी के बाद शादी का फैसला लिया गया। अब 18 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बधेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।