bride family held groom hostage who had come to marry for second time तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पुलिस लेकर मंडप में पहुंची पहली बीवी, फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पुलिस लेकर मंडप में पहुंची पहली बीवी, फिर...

जौनपुर में पहली पत्नी से बिना तलाक लिये शनिवार की रात दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को लड़की के घर वालों ने बंधक बना लिया। शादी में खर्च किए गए तीन लाख रुपये लेने के बाद रविवार दोपहर दूल्हे को छोड़ा।

Sun, 8 June 2025 10:05 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा, पुलिस लेकर मंडप में पहुंची पहली बीवी, फिर...

यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पहली पत्नी से बिना तलाक लिये शनिवार की रात दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को लड़की के घर वालों ने बंधक बना लिया। शादी में खर्च किए गए तीन लाख रुपये लेने के बाद रविवार दोपहर दूल्हे को छोड़ा। मौके पर पहली पत्नी भी पहुंची थी। उसी ने सारा भांडा फोड़ा।

मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी तूफान सिंह चौहान की शादी 2021 में सुजानगंज निवासी अनीता के साथ हुई थी। आरोप है कि अनीता मायके में ही रहती है। बीमारी का बहाना बनाकर वह ससुराल में नहीं रहना चाहती। इस बीच तूफान सिंह का रिश्ता बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में सात जून को तय हो गया। निश्चित समय पर बराती पहुंच गए। जलपान के बाद द्वारचार का कार्यक्रम चल ही रहा था कि पहली पत्नी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई।

सारी कहानी जानने के बाद लड़की वाले बिफर पड़े। दूल्हे और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। पूरी रात पंचायत चलने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया। रविवार दोपहर में जब लड़की वालों को खर्च के तीन लाख मिले तो उन्होंने दूल्हे को मुक्त किया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सुलह समझौता कर दोनों पक्ष चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन के बदले तेवर, दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला
ये भी पढ़ें:दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार

सीतापुर में बिना शादी के ही बैरंग लौटी बारात

उधर, सीतापुर में दहेज में मोटर साइकिल की मांग को लेकर वर और वधू पक्ष में इस कदर विवाद हुआ कि बारात बिना शादी के ही बैरंग वापस लौट गई। ये मामला पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के महीपुरी गांव से एक बारात जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में आई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार और चाय-नाश्ते के बाद द्वारचार की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच मोटर साइकिल की मांग को लेकर वर के पिता और वधू के पिता के बीच विवाद हो गया। द्वारचार पर जब वर पक्ष के लोगों ने बाइक मांगी तो वधू पक्ष ने वर के नाम खेती कराने की मांग की। बारातियों की संख्या को लेकर भी दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि वर पक्ष के लोग बिना शादी के ही बारात वापस लेकर चले गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।