bride made grand entry Aligarh ditching her luxury car and riding camel instead her brother made her wedding memorable यूपी में दुल्हन की शाही एंट्री, लग्जरी कार छोड़कर ऊंट पर हुई सवार, भाई ने बहन की शादी बनाई यादगार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दुल्हन की शाही एंट्री, लग्जरी कार छोड़कर ऊंट पर हुई सवार, भाई ने बहन की शादी बनाई यादगार

यूपी में अलीगढ़ में एक शादी में दुल्हन की शाही एंट्री देखने को मिला। दुल्हन हेलीकॉप्टर, लग्जरी कार छोड़कर ऊंट पर सवार हुई। बहन की शादी का खास बनाने के लिए भाई ने पूरी तैयारी कर थी। शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। 

Sun, 22 Feb 2026 09:30 PMDinesh Rathour अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी में दुल्हन की शाही एंट्री, लग्जरी कार छोड़कर ऊंट पर हुई सवार, भाई ने बहन की शादी बनाई यादगार

ऊंट पर होकर सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे...अलीगढ़ में कुछ इसी अंदाज में एक दुल्हन ने शाही अंदाज में शादी समारोह में एंट्री ली। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अलीगढ़ में हुए अब तक शादी समारोह में हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार, पालकी आदि तरह-तरह से दुल्हन की शादी समारोह में एंट्री हो चुकी हैं लेकिन शायद यह पहला मौका है जब किसी दुल्हन ने ऊंट पर सवार होकर वरमाला की रस्म निभाई है। तालसपुर में स्थित मदन पैलेस में बीते दिनों शंकर लाल सैनी की बेटी मिताली की शादी थी।

दुल्हन ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मौसेरे भाई सचिन के साथ विशेष प्‍लान तैयार किया। मिताली की जिद थी कि उसकी शादी की एंट्री ऐसी हो जिसे लोग सालों तक याद रखें। इसके लिए गूगल का सहारा लिया गया। काफी मशक्कत के बाद ऊंट वाली एंट्री का आइडिया फाइनल किया गया। लोग दुल्हा सचिन की क्रिएटिविटी और दुल्हन मिताली के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शादी का जोड़ा पहनी दुल्हन राजस्थान के शाही अंदाज में ऊंट पर सवार होकर विवाह समारोह तक पहुंची। वहां मौजूद बारातियों में दुल्‍हन का तालियों के साथ स्‍वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जर्मनी से फिरोजाबाद आया दूल्हा; हिंदू रिवाज से शादी;दुल्हन के नाम की मेहंदी लगाई

10 हजार रुपये में हुई ऊंट की बुकिंग

सचिन ने बताया कि अपनी पांच बहनों में सबसे छोटी मिताली है। बाकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार के लोग मिताली की शादी को ऐतिहासिक बनाना चाहते थे। गूगल सर्च पर जैसलमेर स्‍टाइल के ऊंट पर दुल्‍हन की एंट्री का आइडिया घर में सबको पसंद आया। खोजबीन करने पर पता चला कि ऐसा एक ऊंट अलीगढ़ के पास काम के सिलसिले में आया हुआ था। ऊंट मालिक से बातचीत के बाद 10 हजार रुपए में बुकिंग कर ली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैर फैलाए, मांगी कुर्सी…अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात

2 फीट 7 इंच की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे ने लिए सात फेरे

वहीं हापुड़ में आयोजित एक शादी में दूल्हा और दुल्हन चर्चा का विषय बन गए। 2 फीट 7 इंच लंबी दुल्हन चारुल और करीब 3 फीट लंबे दूल्हे विजय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग जुटे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। चारुल के भाई संजीव कुमार ने बताया कि उनके पिता सतपाल का पिछले साल निधन हो गया था। उनकी बहन की कम लंबाई होने के कारण जीवनसाथी की तलाश में कठिनाई आ रही थी। उनको जानकारी हुई कि मोदीनगर निवासी यशपाल प्रजापति अपने पुत्र 3 फीट लंबे विजय के लिए भी जीवनसाथी की खोज में हैं।

उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार के माध्यम से दोनों परिवारों का संपर्क हुआ। जिसके बाद विवाह तय कर दिया गया। बैंडबाजे के साथ पहुंचे विजय शनिवार को विजय मोदीनगर से बैंड-बाजे और डीजे के साथ बारात लेकर कस्बा धौलाना पहुंचे। बारात जैसे ही कस्बे में दाखिल हुई, स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो डाल दी, जो तेजी से वायरल होने लगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।