After wedding rituals bride ran away with her lover सात फेरों के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार

बहराइच में शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे को तब धक्का लगा जब उसकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी इंतजार के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं आई तो आखिर में दूल्हा निराश होकर बारात संग वापस लौट गया।

Sun, 8 June 2025 03:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
share
सात फेरों के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार

यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे को तब धक्का लगा जब उसकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होते ही वर पक्ष नाराज हो गए। हालांकि काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन वापस नहीं आई तो दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। वहीं ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा गांव का है। जहां 20 साल की युवती की सात जून को शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के शेखदहीर के मीरगंज से आई थी। लगभग सब रस्में पूरे हो चुके थे। सात फेरे भी हो चुके थे। अचानक तड़के साढ़े चार बजे दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बताया और शौच के लिए गई फिर वापस न लौटीं।

परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जब लोगों ने लड़की की करतूतों को सुना तो वो हैरान हो गए। बेटी के भाग जाने से घर में मायूसी छा गई। शादी का उत्सव में मायूसी में बदल गया है। सात फेरे के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार होने पर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। काफी देर इंतजार के बाद रविवार को दोपहर दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया। वहीं, दुल्हन के इस हरकत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजे बजाने को लेकर बवाल, विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
ये भी पढ़ें:शहनाई बजी न फेरे हुए...फिर भी संपन्न हुई शादी, इटावा से सामने आया अनोखा मामला

एक हफ्ते पहले भी भाग चुकी थी युवती

जानकारी के मुताबिक बारात आने के एक हफ्ते पहले युवती अपने प्रेमी संग घर से भाग गयी थी खोजबीन के बाद में प्रेमी के साथ बस्ती में मिली थी। सूचना पर घर वाले किसी तरह बस्ती से उसे लेकर आए। इसके बाद फिर उसकी शादी की। रात सात फेरे के बाद अपने प्रेमी संग भाग निकली।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।