On suhagraat bride attacked groom private part with knife सुहागरात पर दुल्हन के बदले तेवर, बिस्तर पर आते ही दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात पर दुल्हन के बदले तेवर, बिस्तर पर आते ही दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

फतेहपुर सुहागरात के समय एक दुल्हन ने चाकू लेकर दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में दूल्हे को लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक है।

Sun, 8 June 2025 06:01 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
सुहागरात पर दुल्हन के बदले तेवर, बिस्तर पर आते ही दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला

यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद सुहागरात के समय दुल्हन ने चाकू लेकर दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उधर, जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में दूल्हे को लेकर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक है। वहीं, ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला खखरेरु के एक गांव का है। जहां 21 साल के युवक की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कौशांबी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती हुई थी। दूल्हा पक्ष पांच जून को बारात लेकर कौशांबी गया। वहां से छह जून को दुल्हन को विदा कराकर घर लाए। शादी को लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल था। उधरा, विदाई की रात दो बजे दूल्हा सुहागरात को कमरे में पहुंचा तो वहां किसी बात पर दुल्हन भड़क उठी और कमरे में रखे चाकू से दूल्हे के नाजुक अंग में हमला कर दिया।

नई नवेली दुल्हन के इस कदम से दूल्हे की चीख निकल गई। शोर मचाने पर सब जगकर कमरे में पहुंचे। जहां युवक प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखे चीख रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे और युवक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं, वर पक्ष दुल्हन ने इस हरकत से दंग रह गए। वहीं, इस मामले में क्षेत्र के क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात के बाद दोनों पक्ष थाने आए थे। वधू पक्ष ने युवती को मानसिक बीमार बताया। हालांकि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार
ये भी पढ़ें:डीजे बजाने को लेकर बवाल, विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सात फेरों के बाद आशिक के साथ फरार हुई दुल्हन

उधर, बहराइच जिल में शनिवार की रात को टिकोरा गांव में एक शादी समारोह में सात फेरों के बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जानकारी होने पर लोगों के होश उड़ गए। दूल्हा इंतजार करने के बाद वापस लौट गया। देहात कोतवाली क्षेत्र टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा निवासी 20 वर्षीय युवती की सात जून को शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के शेखदहीर के मीरगंज से आई थी। लगभग सब रस्में पूरी हो चुकी थी। अचानक तड़के साढ़े चार बजे दुल्हन ने पेट दर्द की बात कहकर शौच के लिए गई फिर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि युवती प्रेमी संग फरार हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।