शादी वाले घर में बरसे पत्थर, मंडप लेकर सड़क पर बैठी दुल्हन, फिर..
यूपी के हमीरपुर में दुल्हन शादी से पहले मंडप को लेकर सड़क पर बैठ गई। शादी वाले घर में पड़ोसियों द्वारा किए गए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज दुल्हन और परिजनों ने विरोध जताया ।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दुल्हन शादी से पहले मंडप को लेकर सड़क पर बैठ गई। दरअसल, मामला बिवांर थाना क्षेत्र के कुनेहटा गांव का है । जहां गांव में शुक्रवार सुबह शादी वाले घर में पड़ोसियों द्वारा किए गए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पथराव की घटना उस समय हुई जब घर के अंदर मंडप कार्यक्रम चल रहा था। पथराव में दुल्हन की भाभी समेत कई परिजन घायल हो गए। घटना से आक्रोशित दुल्हन पक्ष ने मौदहा-बसवारी मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। इस दौरान दुल्हन श्वेता मंडप लेकर सड़क पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। इसके पुलिस समझाकर मामला शांत कराया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कल आनी है श्वेता की बारात
कुनेहटा गांव निवासी विनय श्रीवास की पुत्री श्वेता की बारात शनिवार (14 फरवरी) को आनी है। घर तें खुशी का माहौल है। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम शुक्रवार को घर में तेल और मंडप कार्यक्रम चल रहे थे। दुल्हन की मां पानकुमारी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते पथराव कर दिया। पत्थर लगने से उनकी भाभी सहित अन्य परिजनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए मौदहा सीएचसी ले जाया गया। जहां घायलों को इलाज किया गया है।
पुलिस के सामने भी चलता रहा पथराव
इस घटना के बाद गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने पुलिस के सामने भी पत्थर फेंके। करीब आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामला संजान में आया है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। नाली में पटिया रखने को लेकर झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट में गश खाकर गिरी दुल्हन की मां
शादी की तैयारी चल रही घर पर पथराव से परेशान परिजन मुख्यालय पहुंचे। इसके परिजन कलेक्ट्रेट में धरना देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दुल्हन की मां पानकुमारी गश खाकर गिर गईं। मां के गिरने पर बेटी घबरा गई। इसके बाद होश आने पर उन्होंने चौकी पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी से एक दिन पहले वे परिवार की सुरक्षा के लिए भटकने को मजबूर हैं।




साइन इन