Bribe-taking peon arrested from Hamirpur Consolidation Court, action taken by Anti-Corruption Team यूपी में चकबंदी कोर्ट से रिश्वतखोर पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में चकबंदी कोर्ट से रिश्वतखोर पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन

यूपी के हमीपुर में चकबंदी कोर्ट से रिश्वतखोर पेशकार गिरफ्तार किए गए। यह कार्रवाई बांदा से आई एंटी करप्शन टीम ने की। पेशकार को कार्यालय के अंदर से दबोचकर टीम अपने साथ बांदा ले गई। आरोपी को शुक्रवार को बांदा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Thu, 30 April 2026 07:57 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, हमीरपुर, हिन्दुस्तान
share
यूपी में चकबंदी कोर्ट से रिश्वतखोर पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन

UP News: यूपी के हमीरपुर में नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर सेवानिवृत्त फौजी से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उप संचालक चकबंदी न्यायालय के पेशकार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई बांदा से आई एंटी करप्शन टीम ने की। पेशकार को कार्यालय के अंदर से दबोचकर टीम अपने साथ बांदा ले गई। आरोपी को शुक्रवार को बांदा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सेवानिवृत्त फौजी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पूर्व सरीला तहसील के कुपरा गांव में साढ़े 13 बीघा जमीन खरीदी थी। इसका नक्शा दुरुस्त कराने को लेकर उन्होंने उपसंचालक चकबंदी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। छह माह से वह बराबर चक्कर लगा रहे थे। इसपर पेशकार अल्ताफ अली ने काम के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी। हालांकि काफी अनुनय विनय करने पर मामला 25 हजार रुपये में तय हो गया। सेवानिवृत्त फौजी ने ने एंटी करप्शन टीम बांदा में शिकायत कर दी।

इसपर टीम ने पेशकार को रंगे हाथों पकड़ने का तानाबाना बुना। गुरुवार की दोपहर केमिकल युक्त 25 हजार रुपये की रकम लेकर धर्मवीर चकबंदी न्यायालय पहुंचे और पेशकार को रकम देने के बाद बाहर आ गए। तभी टीम ने छापा मारकर पेशकार को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम रैक के अंदर छिपाकर रखी गई थी, जिसे टीम ने मौके से ही बरामद कर लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पेशकार अल्ताफ अली निवासी दुबरिया थाना बदौसा जनपद बांदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 24 ग्राम पंचायत के सचिवों पर होगी FIR, विकास के नाम पर लाखों का खेल
ये भी पढ़ें:UP में राज्य कर्मचारियों के तबादले 31 मई तक पूरे जाएंगे, कैबिनेट से जल्द मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।