Brajesh Pathak and Keshav Maurya were stranded on an Indigo flight for an hour due to a technical snag इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर एक घंटे तक विमान में बैठे रहे दोनों डिप्टी सीएम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर एक घंटे तक विमान में बैठे रहे दोनों डिप्टी सीएम

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को लखनऊ एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना करना पड़ा। दोनों नेता इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता जा रहे थे, लेकिन उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे दोनों फ्लाइट में ही घंटे भर फंसे रहे।

Mon, 9 March 2026 02:04 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर एक घंटे तक विमान में बैठे रहे दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना करना पड़ा। दोनों नेता इंडिगो की फ्लाइट 6E505 से कोलकाता जा रहे थे, लेकिन उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी यात्री करीब एक घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर ही बैठे रहे।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट 6E505 को सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए रवाना होना था। उड़ान से पहले विमान में तकनीकी समस्या सामने आई जिसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने खराबी दूर की और विमान ने सुबह 8:59 बजे उड़ान भरी। देरी के बावजूद दोनों डिप्टी सीएम सुरक्षित कोलकाता पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा

भाजपा की बैठक में शामिल होने कोलकता जा रहे थे दोनों डिप्टी सीएम

बताया गया है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य कोलकाता में भाजपा की अहम बैठक में शामिल होने गए हैं। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा। बैठक में देशभर से भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं।

केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर में धुआं, करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग

दो दिन पहले लखनऊ में उस समय हडकंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशाम्बी जाने के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर से धुआं निकलता दिखाई देने लगा, जिससे पायलट और सुरक्षा टीम तुरंत सतर्क हो गई।

स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ में सुरक्षित उतार दिया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मौके पर मौजूद तकनीकी टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है, ताकि धुआं निकलने की असली वजह का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्राह्मणों के जुटान में गूंजा UGC का मुद्दा, ब्रजेश पाठक बोले- बेचैनी को समझ रहा

केशव मौर्य को मिलना चाहिए नया हेलिकॉप्टर: अखिलेश

केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर खराब होने पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने डिप्टी सीएम के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि वह स्वस्थ रहें और ऐसी घटना किसी के साथ भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक मशीन होती है, जिससे हम सभी यात्रा करते हैं, इसलिए उसका सुरक्षित और सही हालत में होना बेहद जरूरी है। उन्हें एक नया हेलिकॉप्टर मिलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य भगवान हैं, स्वागत करूंगा; अविमुक्तेश्वरानंद पर अब ये बोले डिप्टी सीएम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।