boyfriend burnt his girlfriend alive and also tried to commit suicide सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद भी की आत्मदाह की कोशिश, एक महीने बाद होनी थी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद भी की आत्मदाह की कोशिश, एक महीने बाद होनी थी शादी

  • प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना कोहंडौर क्षेत्र के लौलीपोख्ता खाम स्थित एक खेत में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और फिर खुद को भी जलाने की कोशिश की।

Thu, 30 Jan 2025 07:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़
share
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिंदा जलाया, खुद भी की आत्मदाह की कोशिश, एक महीने बाद होनी थी शादी

यूपी के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना कोहंडौर क्षेत्र के लौलीपोख्ता खाम स्थित एक खेत में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जला दिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना में लड़की की मौत हो गई है। जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

चंदोका का रहने वाला 29 साल का विकास कुमार यादव ने और लौलीपोख्ता खाम की रहने वाली 22 साल की नीलू यादव के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन नीलू यादव की शादी 2 मार्च को कही और होने वाली थी। इस बात से नाराज होकर विकास ने नीलू को खेत में बुलाया। फिर अपने और युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैश्य ने बताया कि गंभीर रूप से जलने के कारण नीलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास यादव गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक बुरी तरह से झुलसा हुआ है और बयान देने में असमर्थ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में म्यूजिक टीचर ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, क्लासरूम में किया रेप
ये भी पढ़ें:चोट लगने के बाद युवक पर चढ़ा रील बनाने का जुनून, इंस्पेक्टर के सामने बनाई रील

उधर, मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भावनपुर के रसूलपुर औरंगाबाद गांव में पड़ोसन की फोटो इंस्टाग्राम पर लाइक करने पर बवाल हो गया। दरअसल एक महिला ने पड़ोसी युवक से अपनी इंस्टाग्राम पर आईडी बनवाई थी। आईडी बनाने के बाद युवक ने महिला की फोटो अपलोड कर लाइक कर दी। जानकारी होने पर महिला के पति ने परिजनों के साथ मिलकर युवक के घर पर हमला बोल दिया और जमकर पथराव किया। युवक के पिता और भाई घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।