Bodies of lovers found hanging from a tree in Raebareli रायबरेली में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रायबरेली में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटकते मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Sun, 22 Feb 2026 12:48 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रायबरेली
share
रायबरेली में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटकते मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के राघनपुर मोड़ के पास स्थित एक बाग में शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे दो शवों पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर पहचान कराने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में गई किशोरी का अपहरण, युवकों ने चलती पिकअप में किया गैंगरेप

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

मृतकों की पहचान दोहरी गांव के रहने वाले गंगा प्रसाद यादव का 26 वर्षीय शिव बहादुर यादव और खदरी गांव के रामसमुझ की 25 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है और प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि, दोनों ने घर से दूर जाकर यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या के बाद शवों को पेड़ से लटकाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिपिक की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षक ने दी जान, 16 लाख घूस लेने का आरोप

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर विंध्य विनय रावत ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से भाजपा नेता की मौत, दूल्हे का जीजा गिफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।