BJP will eliminate its allies first, Akhilesh Yadav appeals to all opposition parties to unite बीजेपी अपने सहयोगियों का सबसे पहले खात्मा करेगी, अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की ये अपील, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीजेपी अपने सहयोगियों का सबसे पहले खात्मा करेगी, अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की ये अपील

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के महाषडयंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी।

Fri, 28 Nov 2025 07:15 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बीजेपी अपने सहयोगियों का सबसे पहले खात्मा करेगी, अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों से की ये अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील की है कि वे एकजुट हों और भाजपा के वोट काटने के महाषडयंत्र का पर्दाफाश करें। जो दल भाजपा को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले भाजपा उन्हीं का खात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर एसआईआर की घपलेबाजी को रोकें।

अखिलेश ने शुक्रवार को कहा है कि ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत, जमीन, मकान, राशन, जाति, आरक्षण से नाम काटा जाएगा, फिर बात खातों और मध्यवर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है।

उन्होंने कहा है कि ऐसी शिकायते मिली हैं कि प्रदेश में जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (इलेक्शन) एसडीएम (ईआरओ) सुपरवाइजर द्वारा बीएलओ पर दबाव डालकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र को थर्ड ऑप्शन में सबमिट कराया जा रहा है। बीएलओ द्वारा फर्स्ट ऑप्शन और सेकंड ऑप्शन के मानक को पूरा करने वाले मतदाताओं को थर्ड ऑप्शन में सबमिट कर देने से 9 दिसंबर को मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) प्रकाशित होने पर कई करोड़ मतदाताओं को ईआरओ द्वारा नोटिसें भेजकर उनसे जांच के नाम पर दस्तावेज मांगे जाएंगे। ऐसे में ज्यादातर मतदाताओं के नाम 7 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में डिलीट (कटा) रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 के चुनाव में इनको नहीं मिलेगा सपा का टिकट, अखिलेश यादव ने तय किया मानक
ये भी पढ़ें:मृतक BLO के परिजनों को मिले एक करोड़ और नौकरी, अखिलेश के बाद अब अजय राय की मांग

सपा मुखिया ने मांग की है कि गणना प्रपत्र भरने संबंधी तमाम दिक्कतों को देखते हुए 9 दिसंबर को ड्राफ्टरोल (मतदाता सूची) के प्रकाशन को 3 माह और आगे बढ़ाकर नए सिरे से नियमानुसार गणना प्रपत्र सबमिट कराए जाए भाजपा व उसके संगी-साथी और भाजपा सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं। आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।