Severe Heatwave in Kalyan Nagar Temperatures Soar Above 43 C सूर्यदेव की किरणें उगल रही आग, पारा 43 पार, Bhadoni Hindi News - Hindustan
More

सूर्यदेव की किरणें उगल रही आग, पारा 43 पार

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में सूर्यदेव की किरणों मानों आग उगल रहे हैं। धूप

Thu, 23 April 2026 12:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share
सूर्यदेव की किरणें उगल रही आग, पारा 43 पार

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में सूर्यदेव की किरणों मानों आग उगल रहे हैं। धूप और गर्म हवा की थपेड़ों से लोगों का शरीर झुलस जा रहा है। गर्मी से मानव ही नहीं पशु-पक्षी का भी हाल बेहाल है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे धूप ने विकराल रूप धारण की तो लोग छाया में जाने को विवश होने लगे।मौसम विभाग की माने तो दोपहर में अधिकतम तापमान 43.पार चल रहा है। अप्रैल माह में ही ऐसा लग रहा है मानों मई-जून का महीना शुरू हो गया है। आठ बजते ही धूप का तेवर तल्ख होने लगा था। सुबह 11 बजे तो गर्म हवा ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: पारा 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी और उमस ने किया बेचैन

12 बजे तो हवा गी गति तेज हो गई। घर से बाहर निकले लोग रुमाल से सिर और चेहरा ढंके नजर आ हरे हैं। बाजारों में बेल सरबत, गन्ना रस, सत्तू, फल जूस एवं दही-मठ्ठा की बिक्री दो गुना बढ़ गई है। घरों में लगा पंखा-कूलर भी दोपहर में पतिश से राहत देने में असफल नजर आए। सड़कों पर 12 बजे वाहनों की संख्या काफी कम हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी का कहर: सुबह 10 बजे से ही झुलसाने लगी धूप, तापमान 42 डिग्री के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।