पछुआ हवा चलने से हीटवेव हुई और भी विकराल
Bhadoni News - भदोही में बैसाख माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। डॉक्टरों ने 10 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी है। गर्मी के कारण कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
भदोही, संवाददाता। बैसाख माह आधा बीत गया है। इसके साथ ही गर्मी ने अपना प्रचंड तेवर भी दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार के बाद सोमवार को भी सूरज की तपिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने और हीटवेव के कारण लोगों को हीटर में रहने का एहसास हो रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि इस समय दिन-रात के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।
उन्होंने बताया कि मौसम में फिलहाल नरमी की संभावना नहीं दिख रही है। वायुमंडलीय दबाव से एकाएक मौसम बदल सकता है लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच गर्मी अपने प्रचंड रूप में नजर आ रही है। किसानों से आह्वान किया कि बची हुई गेहूं फसलों की कटाई और मड़ाई का काम सुबह और शाम को करें।शहर के डॉक्टर गणेश यादव ने कहा कि गर्मी इस वक्त अपने प्रचंड रूप में है। ऐसे में लोग 10 बजे से लेकर चार बजे तक बाहर निकलने से बचें। इस दौरान धूप में निकलने से बीमार होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। कहा कि दिनभर खूब पानी पीएं। साथ ही सिर और मुंह को ढककर रखें। बाहर निकलते वक्त गमछा बांधकर ही निकलें। बताया कि मौसम की तल्खी से हीटवेव का असर बढ़ता जा रहा है। धूप और लू से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। बताया कि हीटवेव के असर से तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना या बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं।गर्मी से बचाव को बरतें यह सावधानी0 24 घंटों में कम से कम 4-5 लीटर पानी पीएं0 तेल और मसालायुक्त खाना खाने से बचें, हल्का भोजन करें0 दोपहर में बाहर न निकलें, अगर निकलते हैं सिर जरूर ढकें0 मकान के ठंडे कमरे में ज्यादा समय व्यतीत करें0 दिन में हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें0 खाली पेट बाहर न जाएं20 अप्रैल 43.0119 अप्रैल - 43 डिग्री18 अप्रैल - 42 डिग्री17 अप्रैल - 41 डिग्री16 अप्रैल - 41 डिग्री15 अप्रैल - 39.4 डिग्री14 अप्रैल - 38.1 डिग्री13 अप्रैल - 38.4 डिग्री12 अप्रैल - 37 डिग्रीकक्षा आठवीं तक के स्कूल हो बंदभदोही। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण डीएम ने कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सोमवार को साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक स्कूल खुले रहे। इस दौरान दोपहर में बच्चों को स्कूल से घर जाने में पसीने छूट गए। उधर, अभिभावकों शिवराम यादव, बलिराम गौतम, सुरेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम से कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को गर्मी को देखते हुए बंद करने की मांग की। कहा कि दोपहर में घर आ रहे बच्चे बीमार पड़ जा रहे हैं। जिसके कारण अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन