सूर्यदेव बरसा रहे आग, तापमान पहुंचा 41 पार
Bhadoni News - सूर्यदेव बरसा रहे आग, तापमान पहुंचा 41 पार सूर्यदेव बरसा रहे आग, तापमान पहुंचा 41 पार सूर्यदेव बरसा रहे आग, तापमान पहुंचा 41 पार सूर्यदेव बरसा रहे आग,
ज्ञानपुर, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। कड़ी धूप होने के कारण दोपहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या घटने के साथ ही बाजारों में भीड़ कम हो जा रही है। वहीं शाम में धूप कम होने के बाद ही लोग घरों से निकल रहे हैं। अप्रैल महीने का अबतक सबसे गर्म दिन बुधवार को रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41.0 तो न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धूप से बचने के लिए राहगीर मुंह पर गमछा बांधकर बाहर निकल रहे थे। कड़ी धूप और गर्मी ने सबको बेहाल किया है। दोपहर में जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
वहीं गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के चिकित्सक विवेक सिंह के मुताबिक गर्मी में स्वास्थ संबंधित कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द के साथ हृदय रोगियों में वृद्धि हो रही है। डायरिया के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। डायरिया से पीड़ित रोगी चार-छह घंटे वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। पानी चढ़ने के बाद आराम होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना बहता है जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करना पड़ता है। इसी वजह से धड़कन बढ़ जाती है और हृदय पर अतिरिक्त वजन या दबाव का कारण बनता है। वहीं ज्यादा पसीना बहने से शरीर में सोडियम व पोटेशियम की मात्रा में कमी आता है। गर्मी में शरीर को ज्यादा थकावट महसूस होती है।डायरिया के यह लक्षणज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि डायरिया की चपेट में आए मरीज का जी मिचलाना, पेट में मरोड़ होना, लूज मोशन, सूजन, बुखार होने के साथ मल सूखा होने लगता है। इस बीमारी से बचाव को प्रयाप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। अगर बच्चे डायरिया बीमारी की चपेट में आते है तो ओआरएस का घोल निरंतर देते रहें। तपति धूप और गर्मी के बीच सेहत से बचाव को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है।ऐसे करें बचावज्ञानपुर। धूप में निकलते समय सिर पर टोपी या गमछा जरूर बांधे। साथ ही पानी और तरल पदार्थ का सेवन निरंतर करते रहें। मौसमी फल के साथ तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। काम करते समय पानी का बोतल अपने पास रखें। दही और लस्सी का भी सेवन करें। पानी में नमक डालकर पीएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन