Bhabhi was romancing with her lover in the room at night, sister-in-law was beaten on the spot रात में प्रेमी के साथ सो रही थी भाभी, ननद पहुंची तो आशिक ने उस पर धावा बोल दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रात में प्रेमी के साथ सो रही थी भाभी, ननद पहुंची तो आशिक ने उस पर धावा बोल दिया

यूपी के गोंडा जिले में भाभी रात को कमरे में प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी। इस दौरान ननद पहुंच गई। दोनों को रोमांस करते आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर भाभी के प्रेमी ने ननद की पिटाई कर और दांत काट लिया। इसके बाद भाभी और प्रेमी फरार हो गए।

Thu, 21 Aug 2025 04:48 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रात में प्रेमी के साथ सो रही थी भाभी, ननद पहुंची तो आशिक ने उस पर धावा बोल दिया

यूपी के गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को भाभी अपने प्रेमी के साथ बिस्तर पर थी। इस बीच महिला की ननद पहुंच गई। उसने दोनों को रोमांस करते हुए आपत्तिजनक हालात में देख लिया। इस पर प्रेमी युवक आपा खो बैठा। युवक ने शादीशुदा प्रेमिका की नाबालिग ननद की पिटाई करने के बाद दांत से काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद प्रेमी और भाभी दोनों फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ननद के मुताबिक, भाभी का उसके भाई के साले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके घर मिलने आता रहता था। भाभी अपने प्रेमी से चोरी चुपके मिलती थी। सोमवार की रात में भाभी और प्रेमी दोनों कमरे में मिल रहे थे। ननद मौके पर ही पहुंच गई। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज प्रेमी ने ननद के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर दांत के काटकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ननद पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेठी में डबल मर्डर, सगे देवर ने भाभी और उसके बेटे की धारदार हथियार से की हत्या
ये भी पढ़ें:पत्नी और 3 बेटियों की हत्या का सामने आया सच, भाभी को बनाया बीवी, फिर..

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले में शिकाय मिली है। घायल किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। बस्ती निवासी आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।