UP Bahraich: Disclosure in the murder case of wife and 3 daughters भाई का मर्डर करवाया, भाभी को पत्नी बनाया; बीवी और 3 बेटियों की हत्या में सामने आया घिनौना सच, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाई का मर्डर करवाया, भाभी को पत्नी बनाया; बीवी और 3 बेटियों की हत्या में सामने आया घिनौना सच

यूपी के बहराइच जिले में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या के मामले में सच सामने आ गया। हत्या महज कुछ बीघे जमीन और भाई हत्या की चश्मदीद होने की वजह से कर दी। भाई की हत्या के बाद भाभी को पत्नी बना लिया था। वह चाहता था कि भाई की हत्या में पत्नी गवाही न दे।

Thu, 21 Aug 2025 04:07 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
भाई का मर्डर करवाया, भाभी को पत्नी बनाया; बीवी और 3 बेटियों की हत्या में सामने आया घिनौना सच

यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को शारदा नदी में फेंककर हत्या महज कुछ बीघे जमीन और हत्या की चश्मदीद होने की वजह से कर दी। भाई की हत्या के बाद भाभी को पत्नी बना लिया था। वह चाहता था कि भाई की हत्या में पत्नी गवाही न दे। आरोपी पुलिस को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 14 अगस्त को हुई घटना का खुलासा पुलिस ने किया तो आरोपी ने निर्ममता की सारी हदें तोड़ने की जानकारी मिली। सच सामने आ गया है।

दरअसल थाना मोतीपुर पुलिस को रमपता पत्नी राम कैलाश निवासी चौधरीगांव थाना मोतीपुर ने सूचना दी कि उसकी बेटी सुमन और सुमन की तीन बेटियों नन्दिनी(11) अंशिका(6) लाडो(3) को उसका पति अनिरुद्ध लेकर चला गया है। वह उसकी हत्या कर सकता है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और अनिरुद्ध को पकड़ा। उसने कबूलनामा में कहा कि दोस्त के साथ मिलकर चारों को शारदा नदी में फेंक दिया है। इस हत्याकांड के पीछे पुलिस को जो जानकारी मिली उसके तहत वर्ष 2018 में आरोपी ने अपने बड़े भाई संतोष की हत्या करवा दी थी। उस हत्याकांड में भाभी सुमन चश्मदीद गवाह थी। जेल से छूटने के बाद अनिरुद्ध अपनी भाभी पर दबाव डालकर पति की तरह रहने लगा और उससे दो बेटियां भी पैदा हुई। पुलिस का भी कहना है कि विधवा भाभी को डरा धमकाकर उसके साथ पति की तरह रहता था। अनिरुद्ध भाभी से बनी पत्नी समुन पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा था। उसकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसे लेकर दोनों में विवाद भी होता था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी और 3 बेटियों को शारदा नदी में धक्का देकर मार डाला, युवक ने कबूल किया जुर्म

अनिरुद्ध चौधरीगांव पहुंचा और वहां से अपानी पत्नी और तीनों बेटियों को लेकर चला आया। मिहींपुरवा कस्बे से वह लखीमपुर के लिए निकला वहीं शारदा नदी पुलिस से चारों को फेंक दिया। झाड़ियों में बच्चियों और पत्नी के कपड़े बरामद हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि उसके कबूलनामे के आधार पर कुछ इलेक्ट्रानिक सुबूत भी हाथ लगे हैं जिससे चारों के कत्ल की पुष्टि हो रही है। लाशें अभी नहीं मिल सकी है उसकी तलाश की जा जा रही है। साथी अभियुक्त का नाम व पता पुलिस को आरोपी ने बताया है उस आधार पर छोपेमारी की जा रही है। उसे जल्द की पकड़ा जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।