Amethi Double murder, devar brutally murdered Bhabhi and her son with a sharp weapon अमेठी में डबल मर्डर, सगे देवर ने भाभी और उसके बेटे की धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अमेठी में डबल मर्डर, सगे देवर ने भाभी और उसके बेटे की धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सगे देवर ने  अपनी भाभी और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या  कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Thu, 21 Aug 2025 03:37 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेठी में डबल मर्डर, सगे देवर ने भाभी और उसके बेटे की धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या

यूपी के अमेठी जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत की निराई कर रही अपनी भाभी और उसके बेटे की सगे देवर ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के पीछे भूमि विवाद को कारण बताया जा रहा है।

रुदौली गांव निवासी रामा देवी (50) पत्नी स्वर्गीय उदयराज अपने पुत्र आकाश सरोज (19) के साथ गांव से दूर पूरे भवन गांव के सिवान में नाले के किनारे स्थित धान के खेत की निराई कर रही थीं। इसी दौरान उनका सगा देवर रामराज उर्फ राजू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने मां-बेटे के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, सीओ और कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP CM के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा गाजियाबाद का रिटायर सैनिक, जानिए वजह
ये भी पढ़ें:कानपुर देहात की BJP इकाई में छिड़ी रार, मंत्री प्रतिभा के पति को संगठन का नोटिस

मृतका के भाई जगराम सरोज निवासी गुन्नौर की तहरीर पर रामराज सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में दोहरी हत्या की वारदात से दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुराना जमीनी विवाद सामने आया है और जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।