become friend with woman on instagram creates obscene photos ai extorts lakhs of rupees इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर AI से बनाई अश्लील फोटो, वसूले लाखों रुपये, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर AI से बनाई अश्लील फोटो, वसूले लाखों रुपये

महिला ने इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया हुआ था, जहां एक ID से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। स्वीकृत करने के बाद उस व्यक्ति ने अपना विदेशी नंबर देकर व्हॉट्सएप पर संपर्क करने के लिए कहा। उसने खुद को इंग्लैंड में रहने वाला अमनप्रीत बताया। उसने भारत आने की बात कही और एयरपोर्ट पहुंचने पर मदद की मांग की।

Wed, 3 Dec 2025 08:55 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती कर AI से बनाई अश्लील फोटो, वसूले लाखों रुपये

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर एआई तकनीक से अश्लील फोटो बनाकर एक शादीशुदा महिला से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गोरखपुर जोन के एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एडीजी के आदेश पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित दंपती, गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। महिला ने इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाया हुआ था, जहां एक आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। स्वीकृत करने के बाद उस व्यक्ति ने अपना विदेशी नंबर देकर व्हॉट्सएप पर संपर्क करने के लिए कहा। कुछ बातचीत के बाद उसने खुद को इंग्लैंड में रहने वाला अमनप्रीत बताया। उसने भारत आने की बात कही और एयरपोर्ट पहुंचने पर मदद की मांग की। तीसरे दिन उसने दावा किया कि वह एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी बताते हुए पीड़िता से बात की और कहा कि अमनप्रीत के पास डॉलर हैं, जिन्हें बदलवाने के लिए 17,100 रुपये देने होंगे। पैसे न देने पर उसे और अमनप्रीत दोनों को जेल भेजने की धमकी दी गई।

अलग-अलग खातों में लगभग 2.80 लाख रुपये वसूले

पैसा न भेजने पर आरोपी ने एआई के जरिए महिला की अश्लील फोटो बनाकर व्हॉट्सऐप पर भेज दिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने पहले 17,100 रुपये भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग खातों में लगभग 2.80 लाख रुपये वसूल लिए। धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बाद में एक और नंबर से फोन कर पीड़िता और उसके पति को गाली-गलौज करते हुए पैसे भेजने का दबाव बनाया गया। पैसे न देने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी जाती रही। इसके बाद पीड़िता के पति ने सभी सोशल मीडिया खातों और फोन नंबर को बंद कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में शीतलहर, और बढ़ेगी सर्दी; 4 दिन में पड़ने लगेगा घना कोहरा
ये भी पढ़ें:इतने क्षेत्रफल तक के घर-दुकान का 1 रुपए में पास होगा नक्शा, योगी सरकार का फैसला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।