a friend he made on instagram secretly entered the house and raped a minor girl चुपके से घर में घुस गया इंस्टाग्राम पर बना दोस्त, नाबालिग लड़की संग किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चुपके से घर में घुस गया इंस्टाग्राम पर बना दोस्त, नाबालिग लड़की संग किया रेप

रेप के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी भी दी। उसने कहा कि अगर किसी से घटना की शिकायत की तो फोटो वायरल कर दूंगा। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच आदेश दिया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Sun, 15 March 2026 04:12 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
चुपके से घर में घुस गया इंस्टाग्राम पर बना दोस्त, नाबालिग लड़की संग किया रेप

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि महराजगंज जिले का रहने वाला आरोपी चुपके से पीड़िता के घर पर तब पहुंचा, जब परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली।

किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी से घटना की शिकायत की तो फोटो वायरल कर दूंगा। प्रकरण में कोर्ट ने छावनी पुलिस को केस दर्ज कर जांच आदेश दिया। थानाध्यक्ष छावनी चंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक श्रीवास्तव निवासी श्यादेउरवा जिला महराजगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: कैशलेस इलाज बीमा योजना से जुड़ा एक और बड़ा वर्ग, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली नाबालिग पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उसकी जान-पहचान महराजगंज जिले के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव के साथ हुई। इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

इसका फायदा उठाकर उसकी हर छोटी-बड़ी बात की जानकारी रखने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 16 जून 2024 को उसके परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। इसकी जानकारी हासिल कर आरोपी विवेक उसके गांव आ गया और मौके का फायदा उठाकर उसके घर के अंदर घुस गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडरों के लिए बढ़ा इंतजार, ईरान-इजराइल युद्ध का असर; इन जिलों में कतार

उसे देख किशोरी दंग रह गई और उसे चले जाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान किशोरी की आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिया। घटना की जानकारी किसी को देने या शिकायत करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। छावनी पुलिस ने आरोपी विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच एसआई संतोष सिंह को सौंपी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।