Bargained twice in the name of marriage young woman narrates her ordeal to SSP शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान में सौदा, गर्भपात के बाद घर से भी निकाला; युवती ने SSP को सुनाई आपबीती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान में सौदा, गर्भपात के बाद घर से भी निकाला; युवती ने SSP को सुनाई आपबीती

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया युवती के मुताबिक बहला-फुसलाकर हरियाणा और राजस्थान ले जाकर उसका दो बार सौदा किया गया।

Thu, 4 June 2026 10:16 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, गोरखपुर
share
शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान में सौदा, गर्भपात के बाद घर से भी निकाला; युवती ने SSP को सुनाई आपबीती

UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से कराई गई।

शादी के बाद कुछ समय तक वह ससुराल में रही, लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद फिर उसकी राजस्थान में शादी करा दी गई। अब पीड़िता ने खुद को ठगा महसूस करके केस दर्ज कराया। आशंका है कि रुपयों के लालच में उसकी शादी कराई गई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी हरियाणा में कराई गई। जब उसने अपनी परेशानी आरोपियों को बताई, जिन्होंने उसकी शादी कराई थी, तो उसे अपने पास बुला लिया गया। इसके बाद उसकी सहमति और भविष्य की परवाह किए बिना राजस्थान के एक युवक से दूसरी शादी करा दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दलित किशोरी को बाल पकड़कर गांव में घुमाया, फिर पेड़ से बांधकर पीटा

युवती का आरोप है कि वह करीब दस माह तक अपने दूसरे पति के साथ रही। इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। युवती का कहना है कि बाद में उसे हरियाणा में हुई पहली शादी से जुड़े विवाद और मुकदमे की जानकारी देकर उसके दूसरे पति को भड़का दिया गया। आरोप है कि इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। बेसहारा होने पर वह उस बिचौलिए के पास पहुंची जिसने उसकी शादी कराई थी, लेकिन वहां भी उसकी मदद नहीं की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव जलाकर जंगल में दफनाया

अब तीसरी शादी की कर रहे थे तैयारी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्लैट में संदिग्ध हालत में मरा मिला बुजुर्ग, तीन दिन से शव के साथ रह रही थी बहन

बागपत में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

उधर, बागपत जिले से भी एक युवती ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, रमाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर पहले कई माह तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद बागपत में एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात कराया। युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।