Weather Changes Heat and Humidity Rise After Rain Forecast Predicts More Rain Ahead बारिश के बाद धूप से फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी, Bareily Hindi News - Hindustan
More

बारिश के बाद धूप से फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

Bareily News - बारिश के बाद अब मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। तेज धूप और उमस ने गर्मी को बढ़ा दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 12 मई से फिर बारिश की संभावना जताई है।

Sun, 10 May 2026 02:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
बारिश के बाद धूप से फिर चढ़ा पारा, बढ़ी गर्मी

बारिश के बाद अब तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है। मौसम में गर्मी के साथ ही उमस का असर भी बढ़ गया है। शनिवार को पूरा दिन धूप निकली रही। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 और रात में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 12 मई से फिर बारिश के आसार हैं। शनिवार को सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और पूरा दिन निकली धूप ने गर्मी का असर बढ़ा दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन-रात का तापमान बढ़ा, हवा से धूप बेअसर

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक धूप रहेगी और उसके बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश के भी आसार हैं। बारिश से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में मौसम में उतार व चढ़ाव जारी तापमान रहा 33 डिग्री सेल्सियस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम : आज तेज हवा का येलो अलर्ट, बारिश भी होगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।