जिले में मौसम में उतार व चढ़ाव जारी तापमान रहा 33 डिग्री सेल्सियस
काम की खबर:जिले में मौसम में उतार व चढ़ाव जारी तापमान रहा 33 डिग्री सेल्सियसजिले में मौसम में उतार व चढ़ाव जारी तापमान रहा 33 डिग्री सेल्सियसजिले में मौ

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में कभी धूप तो कभी बारिश की स्थिति बनी है। जिससे मौसम में उतार व चढ़ाव चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम की बारिश के बाद अगले दिन शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप का कड़ा असर रहा। जिससे तापमान चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शुक्रवार की देर शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। आसमान में बादल भी छाया रहा था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत गुरुवार को तेज धूप से गर्मी का असर रहा था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार की सुबह में मौसम खराब रही थी। रात में तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। दिन में भी हल्का बंूदा-बांदी हुई थी। दोपहर बाद तेज धूप निकली रही थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को आसमान में हल्का बादल बना रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज हुई थी। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को देर शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी.
आसमान में हल्का बादल
जिले में आज आसमान में रह सकता है हल्का बादल: जिले में दस मई को आसमान में हल्का बादल रह सकता है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगी। इधर 11 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकती है। जबकि 12 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगी। वहीं 13 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। इधर 14 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। वहीं आगामी 15 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। जबकि 16 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। वहीं अगले 17 मई को अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। जबकि आगामी 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगी। इधर बीच-बीच में धूप के साथ आसमान में बादल बना रह सकता है.
ट्रेन समय से विलंब
आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
खगड़िया रूट में कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से विलंब से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे देरी से चली। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने घंटे विलंब से पहंुची। इधर 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 25 मिनट विलंब से पहंुची। वहीं 13245 अप न्यू जलपाईगुड़ी-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब 15 मिनट देरी से चली। जबकि 15934 डाउन अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से चल रही थी.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन