मौसम : आज तेज हवा का येलो अलर्ट, बारिश भी होगी
मुजफ्फरपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। गरज के साथ ओला गिरने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार को 60 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ ही ओला गिरने और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि होने पर न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव नहीं आने के आसार है। इस बीच पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
तापमान का हाल
शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, रात में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने से धूप की तपिश कम रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के बावजूद यह यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे चला गया। यह 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के आसार
पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव का प्रभाव जिला में है। वहीं, लगातार पुरवा हवा चलने के कारण बारिश हो रही है। आगे भी इसका प्रभाव अभी दो तीन दिनों तक बना रह सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन