Self-Enumeration Campaign Launched in Mirganj for 2027 Census लोगों ने स्वगणना में भाल लेने की अपील की, Bareily Hindi News - Hindustan
More

लोगों ने स्वगणना में भाल लेने की अपील की

Bareily News - विधायक ने स्वगणना अभियान का किया शुभारंभ 34 प्रश्नों वाली प्रश्नावली भर एसई आईडी

Fri, 8 May 2026 02:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
लोगों ने स्वगणना में भाल लेने की अपील की

मीरगंज। गुरुवार को स्वगणना अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा ने स्वयं अपनी गणना कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मीरगंज उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि नागरिक 7 मई से 21 मई तक जनगणना के सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। 22 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर उक्त एसई आईडी प्राप्त करेंगे। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना 2027: प्रथम चरण में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया का शुभारंभ

स्वगणना प्रक्रिया के तहत नागरिकों को पोर्टल पर अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। इसके बाद पता दर्ज कर मानचित्र पर अपने घर को चिह्नित करना होगा। अंत में 34 प्रश्नों वाली प्रश्नावली भरने के बाद एसई आईडी प्राप्त होगी। बताया कि 22 मई से बीस जून तक प्रगणक घर-घर जाकर विवरण प्राप्त करेंगे। स्वगणना संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम नंबर 0581-2990102 जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक तहसीलदार मीरगंज तथा नगर निकाय क्षेत्र के नागरिक संबंधित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष कुमार, राजस्व निरीक्षक जुगेंद्रपाल सिंह, संजेश उपाध्याय,तकनीकी सहायक धर्मेंद्र कुमार एवं संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रथम चरण की जनगणना आज से प्रारंभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम ने खुद की अपनी स्वगणना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।