कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, बदायूं में मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Bareily News - उत्तर रेलवे की बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस ने इज्जतनगर रेल मंडल में प्रवेश किया है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अब कासगंज से बरेली होकर नई दिल्ली जाएगी, जिससे किसानों और कारोबारियों को लाभ होगा। उद्घाटन समारोह में उत्सव जैसा माहौल रहा।

उत्तर रेलवे की बरेली जंक्शन से चलने वाली (14315/14316) बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब इज्जतनगर रेल मंडल में पहुंच गई है। अब यह ट्रेन कासगंज से वाया बरेली होकर नई दिल्ली जाएगी। सोमवार को बदायूं से ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे यह ट्रेन बरेली पहुंची। यहां भी स्वागत हुआ। समारोह में इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम समेत कई अधिकारी और बदायूं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पहले दिन काफी लोगों ने दिल्ली का सफर किया। रेल मंत्रालय ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग को कासगंज तक विस्तार देने की मंजूरी दी गई थी।
पहले दिन इसे विशेष ट्रेन के रूप में सोमवार दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना किया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे यह बरेली आई। मुरादाबाद होते हुए यह ट्रेन रात आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 14 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य, आरक्षित कुर्सीयान और वातानुकूलित कोच शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जल्द ही बदायूं से लखनऊ के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना है। इससे छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।किसानों और कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए रास्तेकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से क्षेत्र के कृषि और वन उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। किसानों और व्यापारियों को बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बदायूं को गंगा एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और फोरलेन हाईवे जैसी परियोजनाओं की सौगात भी मिल चुकी है।स्टेशन पर फूल बरसाकर जाहिर की खुशीउद्घाटन के मौके पर स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। किसानों ने ट्रेन पर फूल बरसाकर खुशी जाहिर का इजहार किया। वहीं महिलाएं और बच्चे सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बना रहे थे। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद थे। (05303) बदायूं-नई दिल्ली विशेष ट्रेन दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना होकर रामगंगा, बरेली जंक्शन, भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ जंक्शन, पिलखुआ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, तिलक ब्रिज और शिवाजी ब्रिज होते हुए रात 20:00 बजे नई दिल्ली पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन