केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Badaun News - बदायूं। बदायूं वासियों का वर्षों पुराना सपना सोमवार को साकार हो गया। दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर

बदायूं। बदायूं वासियों का वर्षों पुराना सपना सोमवार को साकार हो गया। दोपहर 12 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से जिले का सीधा संपर्क देश की राजधानी दिल्ली से हो गया है। कहा, अब बदायूं से दिल्ली दूर नहीं। बदायूं का विकास तेजी से रफ्तार भर रहा है। जल्दी बदायूं को लखनऊ और एक अन्य ट्रेन भी मिलेगी। बाईपास, गंगा एक्सप्रेस वे, समथुरा हाईवे, बदायूं को रिंग रोड की सौगात की दी जा चुकी है। जो जल्द मूर्त रूप ले लेगा। समारोह के पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधायक महेश गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, कार्यकर्ताओं के साथ एसी कोच में बरेली तक का सफर तय कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में रेलवे के पदाधिकारी,भाजपा नेता और स्थानीय नागरिक स्टेशन पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरिप्रसाद पटेल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव और युवा नेता विश्वजीत गुप्ता आदि प्रमुख नेताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी नेताओं ने इस उपलब्धि को जिले के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों और आम जनता में हर्ष की लहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन