मोहर्रम का चांद दिखते ही अजादारी का सिलसिला शुरू
Bareily News - मोहर्रम का चांद दिखते ही अजादारी का सिलसिला शुरू मोहर्रम का चांद दिखते ही अजादारी का सिलसिला शुरू मोहर्रम का चांद दिखते ही अजादारी का सिलसिला शुरू

सेंथल। मोहर्रम का चांद दिखते ही कस्बे में अजादारी का सिलसिला शुरू हो गया। जहां एक ओर इमामबाड़ों में सफे अजा बिछ गयी और मजलिसे अजा का सिलसिला शुरू हो गया। जुलूसे अलम भी निकाले गये।मंगलवार को मोहर्रम का चांद दिखते ही शहीदाने कर्बला में अकीदतमंदों ने काले लिबास में अजादारी में लीन हो गये। मोहल्ला चौधरी के इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन हैदरी, अंजुमन हसैनी आदि ने नौहाखानी की। रुमी व राहिल की कोठी से अलम का जुलूस में लोग मौजूद रहे। उधर इमामबाड़ा कलां, ईमामबाड़ा लाड़पुरवालान, इमामबाड़ा खुर्द, इमामबाड़ा बुखारपुरा, इमामबाड़ा नीमवालान आदि में हुई मजलिसें हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन