Three-Day Welfare Camps and Health Fairs Across India from June 14-16 to Celebrate 12 Years of Central Government 14 से 16 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर, Bareily Hindi News - Hindustan
More

14 से 16 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर

Bareily News - केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर 14 से 16 जून तक सभी विकासखंडों में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होगी। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, और सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

Tue, 9 June 2026 11:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
14 से 16 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर

केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सभी विकासखंडों में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही स्पॉट पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मामले में सीडीओ देवयानी ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह दस बजे से शुरू होगा। सभी खंड विकास अधिकारियों को मेला आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को समन्वयक बनाया गया है। मेले में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्यघर, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, ओडीओपी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।भीषण

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 से 16 जून तक लगेगा जन कल्याण शिविर

गर्मी को देखते हुए शिविर स्थलों पर पंडाल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जनकल्याण का महाकैंप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जनकल्याण का महाकैंप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।