bank employee arrested for defrauding customers of crores of rupees by taking money for policy fds giving them fake bond पॉलिसी-FD के रुपए लेकर थमाए फर्जी बांड, ग्राहकों से करोड़ों की धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पॉलिसी-FD के रुपए लेकर थमाए फर्जी बांड, ग्राहकों से करोड़ों की धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

बीते छह-सात सालों में उमेर अहमद ने कई करोड़ की पॉलिसी/एफडी करने के नाम पर ग्राहकों से ली। बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मिली भगत से उपभोक्ताओं को फर्जी बांड थमा दिया। लोगों के जमा किए गए पैसों में से मात्र कुछ ही राशि बैक में जमा की गई। शेष धनराशि नगद निकाल ली गई थी।

Wed, 11 March 2026 09:07 PMAjay Singh संवाददाता, सद्दरपुर (अम्बेडकरनगर)
share
पॉलिसी-FD के रुपए लेकर थमाए फर्जी बांड, ग्राहकों से करोड़ों की धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

UP News: पीएनबी मेटलाइफ एजेंट और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया है। षड्यंत्र में शामिल बैंककर्मी गौरव दूबे को मुखबिर और सर्विलांस के सहारे बस्ती जनपद के भिरिया चौराहे से दबोचा गया। बुधवार को आरोपी का चालान कर दिया गया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा छज्जापुर में पीएनबी मेटलाइफ का एजेंट उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी मोहल्ला मुबारकपुर कोतवाली टांडा काफी समय से कार्य कर रहा था। बीते 6-7 सालों में उमेर अहमद ने कई करोड़ की पॉलिसी/एफडी पीएनबी मेटलाइफ में करने के नाम पर उपभोक्ताओं से ली, और बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मिली भगत से उपभोक्ताओं को फर्जी बांड थमा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ा कदम, अप्रैल से नया सिस्टम

लोगों के जमा किए गए पैसों में से मात्र कुछ ही राशि बैक में जमा की गई, और शेष धनराशि उमेर अहमद, मैनेजर और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से नगद निकाल लिया गया था अथवा उमेर अहमद ने अपने सगे सम्बंधियो, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करा दिया था। इस संबंध में रूपवती देवी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी ककराही थाना अलीगंज और 10 अन्य पीड़ितों ने टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एजेंट उमेर अहमद और फर्जी बांड बनाने वाले शरद मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इस क्षेत्र में निवेश पर मिलेगी 40 करोड़ तक की छूट, योगी सरकार का ऐलान

मुकदमे में निरीक्षक श्रीचन्द यादव विवेचना कर रहे हैं। अब तक की विवेचना में तत्कालीन शाखा प्रबंधक आरके मिश्र, बैंक कर्मी गौरव दूबे व राजन शर्मा का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस टीम ने गौरव दूबे पुत्र सुनील कुमार दूबे निवासी मुलनापुर भीखापुर देवकाली के पास कोतवाली नगर जनपद अयोध्या हाल तैनाती उप शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक शाखा भिरिया ऋतुराज जनपद बस्ती को मंगलवार की रात्रि 9.20 बजे भिरिया चौराहे से धर दबोचा। कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों की हेराफेरी करने में सहयोग करने वाले गौरव दूबे का चालान न्यायालय किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर एनकाउंटर: कार लुटेरों और पुलिस के बीच फायरिंग; एक बदमाश को लगी गोली

बैंक कर्मियों को हिस्सा देता था एजेंट उमेर अहमद

पूछताछ में गौरव दूबे ने बताया कि वह वर्ष 2021 से 2024 तक छज्जापुर टांडा शाखा कार्यालय पर उपशाखा प्रबंधक के पद पर तैनात था। उस दौरान मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी के लिए काम करने वाला उमेर अहमद शाखा में बैठकर लोगों का इंश्योरेंस करता था। उसके किए गए कार्य एवं बैंक के ग्राहकों से फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कराए गए चेकों के माध्यम से अपने परिजनों व रिश्तेदारों के खातों में ग्राहकों का पैसा ट्रांसफर कराता था तथा नगद धनराशि भी ग्राहकों के खातों से निकालता था। इसके एवज में चेक की धनराशि का 20% व नगद धनराशि का 50% वह बैंक वालों को देता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।