another police encounter in up firing between car robbers and police one criminal injured यूपी में फिर एनकाउंटर: कार लुटेरों और पुलिस के बीच फायरिंग; एक बदमाश को लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर एनकाउंटर: कार लुटेरों और पुलिस के बीच फायरिंग; एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही बदमाशों की लोकेशन शारदा नगर क्षेत्र में चकाई पुल के पास मिली। इसके बाद पुलिस ने एसओजी के साथ उनकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

Sun, 8 March 2026 09:43 PMAjay Singh संवाददाता, लखीमपुर खीरी
share
यूपी में फिर एनकाउंटर: कार लुटेरों और पुलिस के बीच फायरिंग; एक बदमाश को लगी गोली

UP Police Encounter: कार लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों से रविवार को लखीमपुर खीरी में एसओजी और शारदानगर पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, नकदी और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

देहरादून उत्तराखंड के थाना नेहरू कॉलोनी के गांव निवादा निवासी जमील अहमद ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर हैं। उनकी टैक्सी लखीमपुर से बुक की गई थी। वह अपनी टैक्सी लेकर यहां आए थे। शनिवार रात यहां से कुछ सवारियां देहरादून जानी थीं। लखीमपुर में उसको हलीम अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर, सलमान अंसारी निवासी किशनपुर बिल्हरिया थाना लहरपुर सीतापुर और साहिबे आलम निवासी रामापुर नई बस्ती थाना कोतवाली सदर लखीमपुर मिले। हलीम अंसारी ने कहा कि साथ में तीन लोग और चलेंगे। उनको पास के गांव से लेना है और तीनों कार में बैठ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर UP में गुस्सा, मौलाना पर केस; प्रदर्शन

उनको लेकर शारदा नगर थाना क्षेत्र में आए यहां तमंचे के बल पर टैक्सी, मोबाइल और 2500 रुपये नकद लूट कर भाग गए। जमील ने शारदा नगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही बदमाशों की लोकेशन शारदा नगर क्षेत्र में चकाई पुल के पास मिली। शारदा नगर पुलिस ने एसओजी के साथ उनकी घेराबंदी की। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजराइल युद्ध खिंचा तो इन कारोबारों पर गहराएगा संकट, निर्यात पर सीधा असर

मुठभेड़ में हलीम अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई टैक्सी कार, 2500 रुपये नकदी, मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उधर, गोली लगने से हलीम जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस तीनों बदमाशों को जेल भेजने की तैयारी में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।