सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम
Balrampur News - बलरामपुर में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 2026” के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क
बलरामपुर, संवाददाता। जिले में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 2026” के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में जनपद स्तर पर भी अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने सम्मेलन में ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम देखा और इसके उद्देश्यों को आत्मसात किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी बताते हुए कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि देश के विकास की प्रमुख शक्ति है।
उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा, स्वरोजगार, डिजिटल साक्षरता व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही महिला सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूकता व समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान व सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और मिशन शक्ति अभियान को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, जागरूकता, स्वावलंबन व अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक वीर सेन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सम्मेलन से प्राप्त संदेशों को जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन