Empowerment of Women Discussed at Nari Shakti Bandhan Conference in Balrampur नारी शक्ति बंधन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया सम्मानित, Balrampur Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति बंधन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया सम्मानित

Balrampur News - बलरामपुर में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय संबोधन भी हुआ। महिलाओं को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

Mon, 13 April 2026 04:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share
नारी शक्ति बंधन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया सम्मानित

बलरामपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सभागार में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिससे उपस्थित महिलाओं में जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के सशक्तिकरण का युग है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल नगर पालिका में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

कार्यक्रम के अंत में सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन पर डीपी सिंह बैस व दिवाकर पाण्डेय ने महिलाओं को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।