Women Empowerment Rally in Ballia Supports Nari Shakti Vandan Act महिलाओं को नई पहचान देगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’, Balia Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं को नई पहचान देगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

Balia News - बलिया में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बाइक रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समान अधिकार एवं सम्मान के लिए नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने इस अधिनियम को महिलाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कदम बताया। रैली ने नारी शक्ति की मजबूती को दर्शाया।

Thu, 16 April 2026 12:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
महिलाओं को नई पहचान देगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

बलिया, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। आम्बेडकर संस्थान से शुरू यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति, समान अधिकार और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। संजय मिश्र ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह महिलाओं को राजनीति और समाज में नई पहचान और अवसर प्रदान करेगा। रैली ने यह संदेश दिया है कि नारी शक्ति अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत हकीकत बन चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूटी रैली को विधायक ने दिखाई झंडी

इस दौरान कृष्णा पाण्डेय, आलोक सिंह, शशिकला तिवारी, श्वेता राय, अर्चना सिंह, बबली मिश्रा, आरती सिंह, रिंकू ठाकुर, सरिता सिंह, अंजली सिंह, सरिता जायसवाल आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, सिर से हेलमेट गायब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।