Narendra Modi s Leadership Celebrated with Special Prayer in Maheshpur प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंदिर में हुई पूजा-अर्चना, Pakur Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंदिर में हुई पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लं

Thu, 11 June 2026 12:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में उनके लंबे और सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को महेशपुर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी शासन के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना व हवन

उपस्थित जन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, महामंत्री साधन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, रंजिता रजक, काजल दास, निर्मल लेट, राकेश दास, विष्णु पंडित के अलावे कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल नेतृत्व के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

फोटो संख्या-01- महेशपुर शिव मंदिर में नरेंद्र मोदी के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने नयना देवी मंदिर में की पूजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।